• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'

Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'

Google Pixel में अप्रैल 2026 अपडेट के बाद बैटरी ड्रेन की समस्या सामने आई है।

Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
ख़ास बातें
  • अप्रैल अपडेट के बाद Pixel फोन में तेजी से बैटरी खत्म होने की शिकायत
  • बैकग्राउंड CPU एक्टिविटी की वजह से हो सकता है बैटरी ड्रेन
  • Google ने समस्या मानी, फिक्स के लिए जांच जारी है
विज्ञापन

Google Pixel यूजर्स के लिए अप्रैल 2026 अपडेट परेशानी बनता नजर आ रहा है। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि अपडेट के बाद उनके फोन की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है, यहां तक कि सामान्य इस्तेमाल में भी बैकअप काफी कम हो गया है। कुछ मामलों में तो बैटरी लाइफ आधी तक घटने की बात सामने आई है। इस वजह से यूजर्स सोशल मीडिया और फोरम्स पर लगातार शिकायत कर रहे हैं। फिलहाल Google ने इस समस्या को स्वीकार कर लिया है और इसकी जांच जारी है, लेकिन अभी तक कोई फिक्स जारी नहीं किया गया है।

यह समस्या खासतौर पर अप्रैल 2026 अपडेट के बाद सामने आई है। Issue Tracker पर इसको लेकर सैकड़ों यूजर्स ने कमेंट किया है, जिससे साफ होता है कि यह कोई छोटा या सीमित मामला नहीं है। Reddit और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी इसी तरह की शिकायतें देखने को मिल रही हैं, जहां यूजर्स ने बैटरी ड्रेन को लेकर चिंता जताई है।

कुछ यूजर्स के अनुसार, समस्या की वजह फोन का बैकग्राउंड में लगातार एक्टिव रहना हो सकता है। यानी स्क्रीन ऑफ होने के बाद भी डिवाइस का CPU बार-बार एक्टिव हो रहा है, जिससे बैटरी तेजी से खत्म हो रही है। कई यूजर्स ने यह भी बताया कि एयरप्लेन मोड में रखने के बावजूद बैटरी ड्रेन जारी रहता है, जो इस समस्या को और गंभीर बनाता है।

Google ने 14 अप्रैल को इस मुद्दे को पहली बार स्वीकार किया था और तब से कंपनी यूजर्स से लगातार बग रिपोर्ट्स मांग रही है ताकि समस्या की सही वजह का पता लगाया जा सके। हालांकि अभी तक कंपनी ने कोई आधिकारिक समाधान या अपडेट जारी नहीं किया है।

Latest and Breaking News on NDTV

उम्मीद की जा रही है कि आने वाले मई अपडेट में इस समस्या का समाधान दिया जा सकता है। तब तक यूजर्स को बैटरी से जुड़ी इस दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है, खासकर उन लोगों को जिनके लिए फोन का बैकअप रोजमर्रा के काम के लिए जरूरी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  4. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  5. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  6. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  7. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  8. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  9. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  10. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »