Honor 600 और 600 Pro में 6.57 इंच का 1.5K डिस्प्ले आता है।
Photo Credit: Honor
Honor 600 और 600 Pro में 6.57 इंच का 1.5K डिस्प्ले आता है।
Honor 600 सीरीज को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। सीरीज में हॉनर के दो नए मॉडल आए हैं जिसमें Honor 600, Honor 600 Pro को शामिल किया गया है। फोन में प्रीमियम डिजाइन है और धांसू कैमरा टेक्नोलॉजी का दावा कंपनी ने किया है। दोनों मॉडल्स को एक ही लुक और कलर दिया गया है। फोन स्लिम होने के साथ-साथ बेहद पतले बेजल्स के साथ आता है जो iPhone 17 Pro Max और Galaxy S26 Ultra को भी अपने 0.98mm के बेजल्स से मात देता है।
Honor 600 की कीमत SAR 1,799 (लगभग 45000 रुपये) है जिसमें फोन का 8GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन का टॉप वेरिएंट 12GB रैम, 256GB स्टोरेज के साथ SAR 1,999 (लगभग 50,000 रुपये) में आता है।
Honor 600 Pro की कीमत SAR 2,999 (लगभग 75,000 रुपये) है जिसमें इसका सिंगल वेरिएंट 12GB रैम, 512GB स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी के दोनों फोन सऊदी अरब और मलेशिया में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी ने इन्हें Black, Golden White, और Orange में लॉन्च किया है।
Honor 600 और 600 Pro में 6.57 इंच का 1.5K डिस्प्ले आता है। फोन में 1,264 x 2,728 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। फोन AMOLED डिस्प्ले से लैस हैं और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। फोन में 8000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में Android 16 आधारित MagicOS 10 का सपोर्ट दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए डिवाइस में IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग दी गई है।
Honor 600 Pro में कंपनी ने Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया है। फोन में Adreno 830 GPU दिया है। यह डिवाइस 12GB रैम को सपोर्ट करता है और 512GB तक स्टोरेज के साथ लैस है। फोन में Adreno 830 GPU दिया गया है। Honor 600 में Snapdragon 7 Gen 4 SoC दिया गया है। फोन Adreno 722 GPU से लैस है। इसमें भी कंपनी ने 12GB तक रैम, और 256GB तक स्टोरेज दी गई है।
Honor 600 Pro में रियर में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसमें 1/1.4 इंच का सेंसर दिया है। फोन ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। मेन सेंसर के साथ में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इसमें 120x डिजिटल जूम है और 3.5x ऑप्टिकल जूम दिया गया है। फोन में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। यह 112 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू दिया गया है।
Honor 600 में कंपनी ने डबल कैमरा दिया गया है। फोन में मेन कैमरा 200 मेगापिक्सल का है। यहां पर कंपनी ने टेलीफोटो कैमरा नहीं दिया है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
दोनों ही फोन में 7000mAh की बैटरी आती है जिसके साथ में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने यहां 27W वायर्ड रीवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। प्रो वेरिएंट में 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए यहां 5G, 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, GPS, GLONASS, BeiDou, Galileo, QZSS, और NavIC जैसे विकल्प मौजूद हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत