• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम

गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम

Redmi K Pad 2 3K डिस्प्ले, Dimensity 9500 चिप और 9100mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है।

गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम

Photo Credit: Redmi

ख़ास बातें
  • Redmi K Pad 2 टैब में 8.8 इंच 3K डिस्प्ले और 165Hz रिफ्रेश रेट शामिल है
  • Dimensity 9500 प्रोसेसर के साथ हाई परफॉर्मेंस और गेमिंग सपोर्ट
  • 9100mAh बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग से है लैस
विज्ञापन

Redmi ने चीन में अपने नए फ्लैगशिप कॉम्पैक्ट टैबलेट Redmi K Pad 2 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह टैबलेट खासतौर पर गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस यूज के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 8.8 इंच का 3K LCD डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और Dimensity 9500 प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें 9100mAh की बड़ी बैटरी और हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले भी मिलता है।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Redmi K Pad 2 की शुरुआती कीमत 3,599 युआन (करीब 49,000 रुपये) रखी गई है, जो 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 3,999 युआन (करीब 54,800 रुपये) और 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 4,999 युआन (करीब 68,500 रुपये) है। कंपनी फिलहाल सभी वेरिएंट्स पर 200 युआन का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है, जो 28 अप्रैल 2026 तक लागू रहेगा। यह टैबलेट ब्लैक, पर्पल और सिल्वर कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है और चीन में बिक्री के लिए आ चुका है।

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो Redmi K Pad 2 में 8.8 इंच का 3K LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट, HDR Vivid और Dolby Vision सपोर्ट करता है। इसमें 1100 निट्स तक HBM ब्राइटनेस और 540Hz मल्टी-फिंगर टच सैंपलिंग रेट मिलता है। बैटरी के लिए इसमें 9100mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।

परफॉर्मेंस के लिए Redmi K Pad 2 में 3nm बेस्ड MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4.21GHz तक क्लॉक स्पीड सपोर्ट करता है। इसके साथ 12-कोर Mali GPU और MediaTek NPU 990 मिलता है। टैबलेट में 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे हीट मैनेजमेंट बेहतर होता है और 165Hz गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ऑडियो के लिए इसमें डुअल स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos सपोर्ट और Bose ट्यूनिंग दी गई है, जिससे साउंड आउटपुट बेहतर होता है। इसके अलावा गेमिंग के लिए इसमें ड्यूल USB-C पोर्ट, बायपास चार्जिंग और 360 डिग्री एंटीना प्लेसमेंट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए Redmi K Pad 2 में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट मिलता है। यह टैबलेट Android 16 बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »