Realme ने हाल ही में भारतीय बाजार में Realme 16T 5G लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला OnePlus Nord CE 6 और Vivo T5 Pro 5G से हो रहा है।
Photo Credit: Realme/OnePlus/Vivo
Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G
Realme ने हाल ही में भारतीय बाजार में Realme 16T 5G लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला OnePlus Nord CE 6 और Vivo T5 Pro 5G से हो रहा है। Realme 16T 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया है। जबकि OnePlus Nord CE 6 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट आता है। वहीं Vivo T5 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट मिलता है। आइए Realme 16T 5G, OnePlus Nord CE 6 और Vivo T5 Pro 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।
कीमत और स्टोरेज
Realme 16T 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। वहीं OnePlus Nord CE 6 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। जबकि Vivo T5 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है।
डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन
Realme 16T में 6.8 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1570x720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक हाई-ब्राइटनेस मोड ब्राइटनेस है। वहीं OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग है। जबकि Vivo T5 Pro 5G में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2392x1080 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।
प्रोसेसर
Realme 16T 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया है। जबकि OnePlus Nord CE 6 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर आता है। वहीं Vivo T5 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर मिलता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Realme 16T 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7 के साथ आता है। जबकि OnePlus Nord CE 6 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है। वहीं Vivo T5 Pro 5G एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप
Realme 16T 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus Nord CE 6 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Vivo T5 Pro 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Realme 16T 5G में 5G, VoWiFi, ब्लूटूथ 5.3, IPv6, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। वहीं OnePlus Nord CE 6 में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट मिलता है। जबकि Vivo T5 Pro 5G में 5जी, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, IR ब्लास्टर और टाइप सी 3.0 पोर्ट दिया गया है।
बैटरी बैकअप
Realme 16T 5G में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus Nord CE 6 में 8000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 80W सुपरVOOC फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Vivo T5 Pro 5G में 9020mAh की बैटरी है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत