Vivo T5 Pro 5G का मुकाबला Redmi Note 15 Pro 5G और Realme 15 Pro 5G से हो रहा है। Vivo T5 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। वहीं Redmi Note 15 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। जबकि Realme 15 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है।
Vivo T5 Pro 5G को कंपनी ने मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 144Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1600 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। यह फोन Snapdragon 7s Gen 4 SoC से लैस किया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Vivo T5 Pro 5G भारतीय बाजार में अगले हफ्ते लॉन्च होने जा रहा है। T5 Pro 5G की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। जहां आगामी स्मार्टफोन में क्वालकॉम ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट मिलने की पुष्टि हुई है, जिसके साथ UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। कंपनी का दावा है कि इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 11,80,000 से ज्यादा प्वाइंट हासिल किए हैं
Vivo भारत में 15 अप्रैल को Vivo T5 Pro 5G को लॉन्च करने जा रहा है। Vivo T5 Pro 5G में 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में आगामी फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ऑप्टिमाइज्ड OriginOS 6 के साथ आएगा। यह फोन स्मूथ मल्टीटास्किंग, स्टेबल परफॉर्मेंस और आसान डेली उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है। T5 Pro 5G एक हाई-परफॉर्मेंस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा।
आने वाले दिनों में कई धांसू स्मार्टफोन्स मार्केट में अपना जलवा बिखेरते दिखेंगे। सबसे पहले इस हफ्ते OnePlus Nord 6 का लॉन्च देखने को मिलेगा जिसकी सबसे अधिक चर्चा है। यह फोन मिडरेंज में बड़ा धमाका कर सकता है। इसके अलावा बजट रेंज के फोन Ai+ Nova 2 सीरीज में लॉन्च होने जा रहे हैं। वहीं, Oppo Find X9 Ultra जैसा धांसू फ्लैगशिप भी ग्लोबल मार्केट में एंट्री करने जा रहा है।