Amazon Great Freedom Sale 7 अगस्त से शुरू होगी। सेल से पहले OnePlus स्मार्टफोन्स की संभावित डील्स सामने आई हैं। OnePlus 15, Nord 6, Nord CE6 और Nord N6x समेत कई मॉडल बैंक ऑफर्स के साथ कम कीमत पर उपलब्ध हो सकते हैं।
Amazon Great Freedom Sale में सभी के लिए 7 अगस्त से शुरू होगी
Amazon Great Freedom Sale भारत में 7 अगस्त से शुरू होने जा रही है। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के मौके पर आयोजित इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, टैबलेट, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट मिलेगा। सेल शुरू होने से पहले ही OnePlus स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली डील्स भी सामने आ गई हैं। Amazon इंडिये के टीजर पेज के मुताबिक, ये कीमतें बैंक डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स को शामिल करने के बाद की इफेक्टिव कीमतें हैं।
Amazon ने बताया है कि सेल के दौरान HDFC Bank Credit Card और Easy EMI ट्रांजैक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा Amazon Pay UPI और अन्य प्रीपेड पेमेंट ऑप्शन पर 150 रुपये तक का एक्स्ट्रा कैशबैक दिया जाएगा। यदि आपके पास Amazon Pay ICICI Bank Credit Card है और उससे पेमेंट करते हैं तो नॉन-EMI ट्रांजेक्शन पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा। ग्राहक Amazon Pay Later के जरिए नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी चुन सकेंगे।
OnePlus 15 की इफेक्टिव कीमत 81,999 रुपये, OnePlus 15R की 56,999 रुपये और OnePlus 13S की 49,999 रुपये हो सकती है। वहीं Nord सीरीज की बात करें तो OnePlus Nord 6 को 41,999 रुपये, OnePlus Nord CE 6 को 31,999 रुपये और OnePlus Nord CE 6 Lite को 24,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकेगा।
अगर आप बजट स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो N सीरीज में भी ऑफर्स देखने को मिलेंगे। लिस्टिंग के मुताबिक, OnePlus N6 की कीमत 20,999 रुपये, जबकि हाल ही में लॉन्च हुआ OnePlus Nord N6x 17,499 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर उपलब्ध हो सकता है।
बता दें कि ये सभी कीमतें बैंक ऑफर्स और अन्य कूपन डिस्काउंट के बाद की हैं। वास्तविक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और उपलब्धता सेल शुरू होने के बाद प्रोडक्ट पेज पर अलग-अलग हो सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!