Realme 16T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट

Realme 16T 5G के लिए 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा 8 GB + 128 GB और 8 GB + 256 GB के वेरिएंट्स हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 मई 2026 15:57 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जा सकता है
  • Realme 16T 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए Realme 15T की जगह ले सकता है

यह पिछले वर्ष पेश किए गए Realme 15T की जगह ले सकता है

चाइनीज हैंडसेट मेकर Realme का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Realme 16T 5G के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Realme 15T की जगह ले सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में एक टिप्सटर ने बताया है कि देश में Realme 16T 5G को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल राउंडेड कॉर्नर्स के साथ है। इसका डिजाइन इस सीरीज के Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ के समान है। यह स्मार्टफोन ब्लू और रेड कलर्स में दिख रहा है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Advertisement

हाल ही में इस स्मार्टफोन की बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर मॉडल नंबर - Realme RMX5268 के साथ लिस्टिंग हुई है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। इस स्मार्टफोन में Mali-G57 MC2 GPU हो सकता है। Realme 16T 5G के लिए 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा 8 GB + 128 GB और 8 GB + 256 GB के वेरिएंट्स हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट इसके फ्लैट रियर पैनल से कुछ उठी हुई है। इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ एक LED फ्लैश हो सकता है। 

भारत में पिछले वर्ष सितंबर में Realme 15T को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच फुल HD+ (1,080 × 2,372 पिक्सल्स) 4R Comfort+ AMOLED डिस्प्ले 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर 6 nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6400 दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6 पर चलता है। Realme 15T की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 6,050 sq mm AirFlow वेपर चैंबर (VC) कूलिंग सिस्टम 13,774 sq mm ग्रेफाइट शीट के साथ है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 60 W SuperVOOC चार्जिंग और 10 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.