Honor Play 11 Plus हुआ लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Honor Play 11 Plus की 7,000 mAh की बैटरी फास्ट वायर्ड चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए गए हैं

Honor Play 11 Plus हुआ लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

हाल ही में पेश किए गए Honor X80i का यह रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6500 Elite चिपसेट है
  • Honor Play 11 Plus में 7,000 mAh की बैटरी दी गई है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Honor ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Honor Play 11 Plus का स्लिम डिजाइन है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी दी गई है। Honor Play 11 Plus में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6500 Elite दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है। 

Honor Play 11 Plus का प्राइस

चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 2,199 (लगभग 30,700 रुपये) का है। Honor Play 11 Plus को Sunrise Gold और Lanyue Silver कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू हो गई है। 

Honor Play 11 Plus के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच AMOLED डिस्प्ले (2,600 × 1,200 पिक्सल्स) दिया गया है। यह डिस्प्ले DCI-P3 कलर सपोर्ट, 3,840 Hz की PWM डिमिंग और 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6500 Elite है। यह Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है। इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपार्चर और 10x डिजिटल जूम तक के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह 1,080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। हाल ही में पेश किए गए Honor X80i का यह रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth और NFC के विकल्प हैं। Honor Play 11 Plus की 7,000 mAh की बैटरी फास्ट वायर्ड चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.34 mm और भार लगभग 185 ग्राम का है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। हाल ही में Honor Magic V6 को लॉन्च किया गया था। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.52 इंच LTPO कवर डिस्प्ले और 7.95 इंच  LTPO इनर डिस्प्ले दिया गया है। इसके दोनों डिस्प्ले 120 Hz तक के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। इस स्मार्टफोन का आउटर डिस्प्ले 6,000 निट्स और इनर स्क्रीन 5,000 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »