Realme 13+ 5G जल्द हो सकता है लॉन्च, TENAA पर हुई लिस्टिंग

कंपनी ने इस सीरीज में Realme 13 Pro और Realme 13 Pro+ को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 अगस्त 2024 15:57 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Realme 13 Pro और Realme 13 Pro+ बिक्री के लिए उपलब्ध हैं
  • Realme 13+ 5G के रियर में सेंटर में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है
  • इसमें ऑक्टाकोर का प्रोसेसर हो सकता है

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का Realme 13+ 5G जल्द लॉन्च हो सकता है। यह इस वर्ष मार्च में भारत में पेश किए गए Realme 12+ 5G की जगह लेगा। कंपनी ने इस सीरीज में Realme 13 Pro और Realme 13 Pro+ को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है। 

हाल ही में Realme 13+ 5G को कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया था। TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर एक अन्य स्मार्टफोन भी देखा गया है। यह Realme 13+ 5G हो सकता है। इस लिस्टिंग से Realme 13+ 5G के डिजाइन और प्रमुख फीचर्स का खुलासा हुआ है। इसके रियर में सेंटर में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है। इसमें दो कैमरा और LED फ्लैश यूनिट है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुल HD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) AMOLED स्क्रीन हो सकती है। इसमें ऑक्टाकोर का प्रोसेसर दिया जा सकता है। Realme 13+ 5G को 6 GB, 8 GB, 12 GB और 16GB के RAM के वेरिएंट्स और 128 GB, 256 GB, 512 GB और 1 TB के स्टोरेज के विकल्पों में उपलब्ध कराया जा सकता है। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। 

हाल ही में Realme ने देश में GT 6T को नए कलर में Miracle Purple कलर में पेश किया था। इस स्मार्टफोन को मई में Fluid Silver और Razor Green कलर्स में लाया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7+ Gen 3 दिया गया है। नया कलर वेरिएंट केवल 12 GB + 256 GB और 8 GB + 256 GB वेरिएंट्स में होगा। इन वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः 32,999 रुपये और 35,999 रुपये के हैं। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5 पर चलता है। इसमें 6.78 इंच फुल HD+ (1,264 x 2,780 पिक्सल) LTPO AMOLED स्क्रीन 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,000 निटस तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें 4 nm Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट दिया गया है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent main and telephoto camera
  • Long lasting battery
  • Good display
  • Premium design
  • AI features
  • Bad
  • Bloatware filled
  • Ultra-wide is meh
  • No infrared
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Primary rear camera takes good photos
  • Good performance
  • Great display
  • Standout design
  • Bad
  • Poor ultrawide and portrait cameras
  • Battery is average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.