Realme 14 Pro लॉन्च से पहले यहां आया नजर, कैमरा सेटअप का हुआ खुलासा

Realme जल्द ही भारत में Realme 14 Pro सीरीज को लॉन्च करने वाला है।

Realme 14 Pro लॉन्च से पहले यहां आया नजर, कैमरा सेटअप का हुआ खुलासा

Photo Credit: Realme

Realme 13 Pro में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Realme जल्द ही भारत में Realme 14 Pro सीरीज को लॉन्च करने वाला है।
  • Realme 14 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।
  • Realme 14 Pro में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा
विज्ञापन
Realme जल्द ही भारत में Realme 14 Pro सीरीज को लॉन्च करने वाला है। हाल ही में यह स्मार्टफोन 3C सर्टिफिकेशन साइट और कैमरा FV 5 डाटाबेस पर नजर आया है, जिससे जल्द लॉन्च होने का संकेत मिला है। यहां हम आपको Realme 14 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

आगामी Realme स्मार्टफोन मॉडल नंबर RMX5055 के साथ हाल ही में चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग में यह चीनी वेरिएंट माना जा रहा है, जिससे पता चलता है कि ग्लोबल वर्जन का मॉडल नंबर RMX5056 होगा। हालांकि, 3C सर्टिफिकेशन में स्पेसिफिकेशंस का कोई खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इनसे यह पुष्टि हुई है कि Realme जल्द ही लॉन्च की तैयारी कर रहा है।


Realme 14 Pro Camera Details


Camera FV 5 डेटाबेस ने आगामी स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप के बारे में कुछ खास जानकारी साझा की है। डेटाबेस लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि Realme 14 Pro में f/1.8 अपर्चर, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन और 26.6mm फोकल लेंथ के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 4MP रेजॉल्यूशन सेंसर, EIS सपोर्ट और 27.2 मिमी फोकल लेंथ के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। इस सेटअप से पता चलता है कि दमदार कैमरा अनुभव मिलने की उम्मीद है जो कि फोटोग्राफी लवर्स और कैजुअल यूजर्स दोनों को काफी पसंद आएगा।

पहले लीक हुई जानकारी में पता चला था कि Realme 14 Pro तीन स्टोरेज कॉन्फिगरेशन 8GB रैम+128GB स्टोरेज, 8GB रैम+256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज में आएगा। स्मार्टफोन दो कलर कलर ऑप्शन वेरिएंट पर्ल व्हाइट और साएड ग्रे में उपलब्ध होगा। Realme 14 Pro उन यूजर्स के लिए बेहतर ऑप्शन बनेगा जो परफॉर्मेंस, स्टोरेज और डिजाइन वाला एक डिवाइस चाहते हैं।


Realme 13 Pro, 13 Pro+ Specifications 


Realme 13 Pro, 13 Pro+ में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जनरेशन 2 प्रोसेसर दिया गया है। Realme 13 Pro+ में 6.7 इंच की फुल एचडी प्‍लस एमोलेड डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजॉलूशन 2412x1080 पिक्‍सल्‍स और 120hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Realme 13 Pro में 6.7 इंच की फुल एचडी प्‍लस ओलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120hz और सैपलिंग रेट 240hz है। इन दोनों फोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है, जिसमें 13 Pro+ फोन 80W फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है, जबकि 13 Pro 45W चार्जिंग का सपोर्ट करता है। 

Realme 13 Pro+ में ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन का सपोर्ट करने वाला 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा, OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्‍कोप कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। वहीं Realme 13 Pro में  OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT 600 कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent main and telephoto camera
  • Long lasting battery
  • Good display
  • Premium design
  • AI features
  • कमियां
  • Bloatware filled
  • Ultra-wide is meh
  • No infrared
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  7. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  8. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  9. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  10. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »