OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर

OnePlus Nord CE6 Lite को Amazon Great Indian Festival Diwali Edition सेल में डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है।

OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord CE6 Lite में 6.72 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर है।
  • OnePlus Nord CE6 Lite में 7000mAh की बैटरी दी गई है।
  • OnePlus Nord CE6 Lite में 6.72 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन

दिवाली के मौके पर शुरू हुई Amazon Great Indian Festival Diwali Edition सेल अब जल्द ही खत्म होने वाली है। ऐसे में अगर आप सस्ते दामों पर नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके पास सीमित समय बाकी है। आज OnePlus Nord CE6 Lite पर मिलने वाली डील की बात कर रहे हैं, जिसमें डिस्काउंट से लेकर बैंक ऑफर से बचत हो रही है। यह फोन अपनी वास्तविक कीमत से काफी कम दामों में उपलब्ध हो रहा है।

OnePlus Nord CE6 Lite Offers

OnePlus Nord CE6 Lite (6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट) ई-कॉमर्स साइट पर ₹26,499 में उपलब्ध हो रहा है। दिवाली सेल के दौरान कूपन ऑफर के जरिए ₹550 की बचत हो सकती है। वहीं बैंक ऑफर में HDFC Bank क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1250 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी ₹24,699 हो जाएगी।

OnePlus Nord CE6 Lite Specifications

OnePlus Nord CE6 Lite में 6.72 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400x1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz और 680 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन के रियर में f/1.8 अपर्चर और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 

Nord CE6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  5. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  6. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  7. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  10. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »