Flipkart Big Bang Diwali Sale में Poco X8 Power 5G को डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है।
Photo Credit: Poco
Poco X8 Power 5G में 10,000mAh की बैटरी दी गई है।
Flipkart पर दिवाली के मौके पर शुरू हुई Flipkart Big Bang Diwali Sale में स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Poco X8 Power 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है, क्योंकि इस फोन में 10,000mAh की विशाल बैटरी दी गई है। दिवाली सेल में डिस्काउंट के साथ-साथ बैंक ऑफर मिल रहा है। आइए Poco X8 Power 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Poco X8 Power 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹30,499 में लिस्ट किया गया है। जबकि सितंबर, 2026 में ₹35,999 में लॉन्च किया गया था। सेल के दौरान एचडीएफसी बैंक कार्ड का उपयोग करने पर ₹3,000 इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम होकर ₹27,499 हो जाएगी। बड़ी बैटरी वाला यह फोन लॉन्च कीमत के मुकाबले में करीबन ₹8500 सस्ता मिल रहा है।
Poco X8 Power 5G में 10,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W हायपरचार्ज फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
X8 Power 5G के रियर में f/1.5 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है।
Poco के इस फोन में सेल्फी और कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
X8 Power 5G में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 प्रोसेसर मिलता है और यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi Hyper OS 3 पर चलता है।
X8 Power 5G में 6.83 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1280 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग से लैस किया गया है।
X8 Power 5G की लंबाई 163.44 मिमी, चौड़ाई 78.27 मिमी, मोटाई 8.65 मिमी और वजन 229 ग्राम है।
सिक्योरिटी के लिए इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ आती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर