REDMAGIC 12 Pro ग्लोबल स्तर पर लॉन्च कर दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8400mAh की बैटरी दी गई है।
Photo Credit: REDMAGIC
REDMAGIC 12 Pro में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।
REDMAGIC ने ग्लोबल स्तर पर REDMAGIC 12 Pro लॉन्च कर दिया है, जबकि बीते महीने कंपनी ने REDMAGIC 12 Pro+ चीनी बाजार में पेश किया था। नए फोन 12 Pro में RGB-lit लिक्विड कूलिंग के साथ 8400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 11 Pro में दी गई 7500mAh बैटरी की तुलना में 12% बड़ी है। इसके अलावा नया फोन सिर्फ 8.5 मिमी पतला है, जबकि पिछले मॉडल की मोटाई 8.9 मिमी थी। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस है।
REDMAGIC 12 Pro के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत $949 (लगभग ₹89,900), 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत $1049 (लगभग ₹99,370) और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत $1199 (लगभग ₹1,13,580) है। यह फोन ग्लोबल स्तर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। वहीं अर्ली बर्ड वाउचर की बिक्री 12 नवंबर, 2026 से शुरू होगी, इसके बाद 17 नवंबर, 2026 को अर्ली बर्ड एक्सेस मिलेगा। वहीं 18 नवंबर, 2026 से ओपन सेल शुरू होगी।
REDMAGIC 12 Pro के रियर कैमरा सेटअप में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का अंडर डिस्प्ले फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और इंफ्रारेड सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट, एनएफसी, 5G NSA /SA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 6.0 और जीपीएस शामिल है। इसमें ड्यूल 1115E स्पीकर्स, DTS:X ULTRA और तीन माइक दिए गए हैं। इस फोन की लंबाई 163.03 मिमी, चौड़ाई 75.96 मिमी, मोटाई 8.55 मिमी और वजन 223 ग्राम है।
12 Pro में 6.85 इंच की 1.5K OLED BOE X10 डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2688×1216 पिक्सल है। डिस्प्ले 185Hz रिफ्रेश रेट, 960Hz टच सैंपलिंग रेट और 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्स्ट्रीम जेन 6 चिपसेट के साथ Adreno 850 GPU, Red Core R5 को-प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड REDMAGIC OS 12 के साथ आता है। इसमें 12GB/16GB LPDDR5T RAM और 256GB/512GB/1TB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। यह फोन 8400mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। IPX8 रेटिंग के साथ आने वाला यह फोन पानी से सुरक्षित रहता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार