Google की Pixel 9 सीरीज पर लॉन्च ऑफर्स, डिस्काउंट का हुआ खुलासा

इन स्मार्टफोन्स के 256 GB वेरिएंट्स को शुरुआत में 128 GB के वेरिएंट के समान प्राइस पर लाया जा सकता है

Google की Pixel 9 सीरीज पर लॉन्च ऑफर्स, डिस्काउंट का हुआ खुलासा

इस सीरीज में AI कॉल नोट्स फीचर हो सकता है

ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Pixel 9, Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL शामिल हो सकते हैं
  • कस्टमर्स को पुराने मोबाइल को एक्सचेंज करने पर ट्रेड-इन बोनस मिल सकता है
  • गूगल की Pixel 9 सीरीज में AI कॉल नोट्स फीचर हो सकता है
विज्ञापन
अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google की Pixel 9 सीरीज जल्द लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज में Pixel 9, Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के 256 GB वेरिएंट्स को शुरुआत में 128 GB के वेरिएंट के समान प्राइस पर लाया जा सकता है। इसके अलावा कस्टमर्स को ट्रेड-इन बोनस भी मिल सकता है। 

फ्रांस की वेबसाइट Dealabs ने गूगल की Pixel 9 सीरीज के लॉन्च पर उपलब्ध प्रमोशनल ऑफर्स को लीक किया है। इसने बताया है कि फ्रांस में 13 अगस्त से 5 सितंबर के बीच इन स्मार्टफोन्स के 256 GB वेरिएंट को खरीदने वाले कस्टमर्स को 128 GB के वेरिएंट के समान प्राइस मिल सकता है। इसके अलावा कस्टमर्स को पुराने मोबाइल को एक्सचेंज करने पर Pixel 9 पर 150 यूरो, Pixel 9 Pro पर 200 यूरो और Pixel 9 Pro XL पर 200 यूरो का ट्रेड-इन बोनस भी मिल सकता है। 

डिस्काउंट और ट्रेड-इन बोनस के साथ Pixel 9 के 256 GB वेरिएंट का प्राइस 749 यूरो हो सकता है। इस स्मार्टफोन को 999 यूरो के प्राइस पर लॉन्च किया जा सकता है। Pixel 9 Pro को 1,199 यूरो के बजाय 899 यूरो में उपलब्ध कराया जा सकता है। Pixel 9 Pro XL को 1,299 यूरो के बजाय 999 यूरो में खरीदने का मौका मिल सकता है। इस सीरीज के स्मार्टफोन खरीदने वाले कस्टमर्स को YouTube Premium और Fitbit Premium तीन महीनों के लिए मुफ्त मिल सकता है। हालांकि, यह ऑफर पहली बार के सब्सक्राइबर्स के लिए होगा। 

हाल ही में टिप्सटर Dylan Roussel ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में दावा किया था कि आगामी Pixel 9 सीरीज में AI कॉल नोट्स फीचर हो सकता है। इस फीचर से कॉल्स को रिकॉर्ड और ट्रांसक्राइब किया जा सकेगा। पिछले वर्ष गूगल ने Pixel 8 सीरीज के रिकॉर्डर ऐप के लिए AI Summarise फीचर जोड़ा था। इस फीचर में ऑडियो फाइल्स को प्रोसस करने और उनका टेक्स्ट ट्रांसक्रिप्शन शेयर करने के लिए Gemini Nano AI मॉडल का इस्तेमाल किया जाता है। कंपनी की Pixel 9 सीरीज में भी इसी तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे पहले Android Authority की रिपोर्ट में बताया गया था कि Pixel 9 सीरीज में दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung का OLED डिस्प्ले हो सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »