Realme 1 के सिल्वर लिमिटेड एडिशन मॉडल की सेल 18 जून को

Realme ने ऐलान किया था कि वह Realme 1 के सिल्वर कलर वेरिएंट को भारत में इसी महीने लाएगी। अब जानकारी सामने आ गई है...

Realme 1 के सिल्वर लिमिटेड एडिशन मॉडल की सेल 18 जून को

Realme 1

विज्ञापन
Realme ने ऐलान किया था कि वह Realme 1 के सिल्वर कलर वेरिएंट को भारत में इसी महीने लाएगी। अब जानकारी सामने आ गई है कि फोन की सेल 18 जून को है। ओप्पो के सब-ब्रांड ने Realme 1 को भारत में यूथ को टारगेट करते हुए इसे 'बजट फोन' के तौर पर पेश किया था। यह रियलमी ब्रांड का पहला स्मार्टफोन था, जिसे कंपनी ने इसी साल मई में पेश किया था। हैंडसेट पहले डायमंड ब्लैक और सोलर रेड वेरिएंट में आया था। मूनलाइट सिल्वर वेरिएंट के लिए कंपनी ने जून में आने की बात कही थी।

सिल्वर रंग वेरिएंट वाला Realme 1 आधिकारिक लॉन्च के ठीक एक महीने बाद आया है। बता दें कि Realme 1 को 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज विकल्प में उतारा गया था। मूनलाइट सिल्वर लिमिटेड एडिशन मॉडल एकमात्र 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट होगा। Realme 1 के सिल्वर मॉडल की भारत में कीमत 10,990 रुपये रखी गई है। हालांकि, इसके कनफिगरेशन अन्य मॉडल के समान हैं। ओप्पो ने इस फोन के लिए पहले ही अमेज़न इंडिया का चयन स्ट्रैटिजी पार्टरन के तौर पर किया है। नया नेरिएंट भी एक्सक्लूसिव तौर पर यहीं दस्तक देगा।

 

Realme 1 स्पेसिफिकेशन

Realme 1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता है। इसमें 6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 84.75% है। Realme 1 में काम करता है ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। हैंडसेट 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट विकल्प में आया है। हैंडसेट में डुअल कोर एआई स्पेसिफिक चिप भी दी गई है।

Realme 1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कैमरे को मदद मिलेगी एआई ब्यूटी 2.0 फीचर की, जिसके यूज़र को बेहतर अनुभव देने का दावा है। स्मार्टफोन में फेस अनलॉक है, फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। स्टोरेज विकल्प में Realme 1 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट में आया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से Realme 1 डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। Realme 1 में 3410 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन का कुल वज़न 158 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Unique design
  • Great performance
  • Value for money
  • Good battery life
  • कमियां
  • Average cameras
  • No fingerprint sensor
  • Cluttered OS
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी60
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3410 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo, Realme
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  4. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  7. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  9. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Rs 2 हजार सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3a, इसके बैक पैनल की टिमटिमाती लाइटें हैं खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »