दिल्ली में रहने वाले अब घर बैठे ऑनलाइन शराब बुक कर पाएंगे। सरकार ने दिवाली से पहले Delhi Liquor Booking ऐप लॉन्च की है।
Photo Credit: Google Play
Delhi Liquor Booking ऐप से ऑनलाइन शराब बुक कर पाएंगे।
दिल्ली में रहने वाले अब घर बैठे ऑनलाइन शराब बुक कर पाएंगे। सरकार ने दिवाली से पहले Delhi Liquor Booking ऐप लॉन्च की है, जिसे ग्राहकों के लिए उपलब्ध ब्रांड और बोतल का साइज चेक कर सकते हैं और डिजिटल पेमेंट भी आसानी से कर पाएंगे। इस ऐप को दिल्ली राज्य इंडस्ट्रियल और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (DSIIDC) तैयार किया गया है। वर्तमान में यह ऐप सिर्फ कॉर्पोरेशन द्वारा ऑपरेट होने वाली शराब की दुकानों के साथ काम करता है। हालांकि, इस ऐप के जरिए शुरू हुई नई सर्विस में होम डिलीवरी का विकल्प नहीं है।
Delhi Liquor Booking App क्या है?
Delhi Liquor Booking ऐप के जरिए वैध यूजर्स उपलब्ध ब्रांड्स को देख सकते हैं, बोतल के साइज और कितनी शराब खरीदनी है यह तय कर सकते हैं। इसके अलावा किसी रिटेल आउटलेट का चयन कर सकते हैं और फिर ऑनलाइन ही पेमेंट कर सकते हैं। बुकिंग कंफर्म होने के बाद ग्राहकों को एक यूनिक क्यूआर कोड प्राप्त होगा, जिसे चयनित स्टोर पर दिखाने पर शराब मिल जाएगी।
ऐप के अनुसार, यह सर्विस वर्तमान में सिर्फ DSIIDC के द्वारा आपरेट होने वाली शराब की दुकानों तक सीमित है, जिसके दिल्ली में 208 रिटेल आउटलेट हैं। ग्राहकों बुकिंग करने और भुगतान करने के 48 घंटों के भीतर अपना ऑर्डर लेना होगा। ऑर्डर लेने से पहले क्यूआर कोड को उस आउलेट पर वेरिफिकेशन के लिए स्कैन किया जाएगा।
सिर्फ 25 साल या उससे ज्यादा आयु वाले यूजर्स कर पाएंगे बुकिंग
लिकर बुकिंग सर्विस (दिल्ली की आबकारी पात्रता शर्तों के अनुसार) सिर्फ 25 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। ग्राहकों को ऑर्डर करने से पहले DSIIDC द्वारा ऑपरेट होने वाले स्टोर का चयन करना जरूरी है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऐप होम डिलीवरी की सुविधा नहीं देती है। ऐसे में ग्राहकों को बुकिंग पूरी करने के बाद खुद जाकर चयनित आउटलेट से शराब लेनी होगी। शराब लेने से पहले ऑनलाइन बुकिंग कैंसल की जा सकती है। हालांकि, अगर शराब लेने के बाद वापस नहीं हो सकती है। फिलहाल यह ऐप सिर्फ एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
दिल्ली में ऑनलाइन शराब कैसे करें बुक
सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉयड डिवाइस में Delhi Liquor Booking ऐप डाउनलोड करना है और उसे खोलना है।
अपने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करते हुए सभी कानूनी चेतावनियों को स्वीकार करते हुए साइन अप करना है।
उसके बाद उपलब्ध शराब के ब्रांड्स को देखना है और जो शराब खरीदनी है उसका चयन करना है।
फिर उपलब्ध विकल्पों में जिस साइज की बोतल चाहिए और जितनी मात्रा चाहिए उसका चयन करना है।
अब आपको DSIIDC द्वारा ऑपरेटेड रिटेल स्टोर का चयन करना है, जहां से आप शराब लेना चाहते हैं।
आगे बढ़ने से पहले आपको चयनित उत्पाद, मात्रा और अन्य बुकिंग जानकारी को रिव्यू करना है।
ऑनलाइन पेमेंट सुविधा का उपयोग करते हुए ट्रांजेक्शन को पूरा करना है।
एक बार बुकिंग कंफर्म होने के बाद कंफर्मेशन और जनरेट हुए क्यूआर कोड को सेव करना है।
अब बुकिंग और पेमेंट करने के 48 घंटो के भीतर चयनित लिकर स्टोर से जाकर शराब ली जा सकती है।
स्कैनिंग और वेरिफिकेशन के लिए उस आउटलेट पर जाकर क्यूआर कोड दिखाना है। वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद ऑर्डर लिया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीदें ले
Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स