फोन Kirin 8020A चिपसेट से लैस किया गया है।
Photo Credit: GizmoChina
Huawei Enjoy 100 Pro में 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है।
Huawei Enjoy 100 Pro को कंपनी ने मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन Huawei Enjoy 100 सीरीज के हाई एंड वेरिएंट के रूप में आता है। इसमें 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। यह Kirin 8020A चिपसेट से लैस किया गया है। इसमें कंपनी ने 6000mAh से भी अधिक क्षमता की बैटरी दी है। फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। यह फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। फोन को कंपनी ने चार रंगों में लॉन्च किया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Huawei Enjoy 100 Pro के 128GB वेरिएंट की कीमत 1799 युआन (लगभग 25,500 रुपये), 256GB वेरिएंट की कीमत 2199 युआन (लगभग 31,500 रुपये), और 512GB वेरिएंट की कीमत 2699 युआन (लगभग 38,500 रुपये) है। फोन Peacock Blue, Feather Purple, Feather White, और Midnight Black कलर्स में लॉन्च (via) किया गया है। फोन खरीद के लिए कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। सेल 31 अक्टूबर से शुरू होगी।
Huawei Enjoy 100 Pro में 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन OLED पैनल से लैस होकर आता है। इसमें 1080p रिजॉल्यूशन देखने को मिलता है। कंपनी ने स्क्रीन को प्रोटेक्शन देने के लिए इस पर Kunlun ग्लास का इस्तेमाल किया है। वहीं, फ्रेम के लिए इसमें Xuanjia बॉडी का इस्तेमाल किया गया है। फोन में प्रोसेसिंग के लिए Kirin 8020A चिपसेट लगा है।
कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो फोन में 50MP का RYYB मेन कैमरा मिलता है जिसमें f/1.8 अपर्चर दिया गया है। यह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP के फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। इसमें कॉल और कनेक्टिविटी के लिए कई फीचर्स मिलते हैं। यह 5G के साथ-साथ AI असिस्टेड नेटवर्क कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके कारण यह कम सिग्नल वाली जगहों जैसे बेसमेंट आदि में बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है।
फोन में 6,100mAh की विशाल बैटरी दी गई है। यह फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है जिसके लिए फोन में 40W वायर्ड चार्जिंग मिलती है। फोन का वजन 192 ग्राम बताया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999