iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है Mobile

iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: iQOO

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा है
  • iQOO Neo 12 में 9,000 mAh की बैटरी दी गई है
  • इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3D वेपर चैंबर है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर iQOO ने नया स्मार्टफोन iQOO Neo 12 को बुधवार को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite सीरीज का चिपसेट है। iQOO Neo 12 में 9,000 mAh की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए iQOO Neo 11 की जगह लेगा। 

iQOO Neo 12 का प्राइस

चीन में पेश किए गए इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 4,399 (लगभग 62,800 रुपये), 16 GB + 256 GB का  CNY 4,799 (लगभग 68,600 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 5,099 (लगभग 72,800 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 5,499 (लगभग 78,500 रुपये) और 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का CNY 6,499 (लगभग 92,800 रुपये) का है। iQOO Neo 12 को Frost Blade Blue, Contest और Shadow Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

iQOO Neo के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच 2K (1,440 x 3,200 पिक्सल्स) Super AMOLED डिस्प्ले 185 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Adreno 840 GPU दिया गया है। इसमें Q3 गेमिंग चिप भी मिलेगा। iQOO Neo 12 में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3D वेपर चैंबर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर ई-कम्पास, गायरोस्कोप, एंबिंट लाइट सेंसर और ग्रेविटी सेंसर दिए गए हैं। iQOO Neo 12 में 9,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 163.42 × 75.89 × 8.5 mm और भार लगभग 226 ग्राम का है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  2. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  4. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  5. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  7. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  8. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  9. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  10. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »