• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Poco ने 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ पेश किया C75, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Poco ने 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ पेश किया C75, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.88 इंच HD+ (720 x 1,640 पिक्सल) LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

Poco ने 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ पेश किया C75, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G8 Ultra दिया गया है

ख़ास बातें
  • यह अगस्त में लॉन्च किए Redmi 14C का रीब्रांडेड वर्जन है
  • डुअल सिम (नैनो) वाला C75 Android 14 पर बेस्ड HyperOS पर चलता है
  • इसे गोल्ड, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco ने C75 को इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया है। यह अगस्त में लॉन्च किए Redmi 14C का रीब्रांडेड वर्जन है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G8 Ultra दिया गया है। Xiaomi के सब-ब्रांड Poco के C75 में 8 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। 

इस स्मार्टफोन के 6GB के  RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस लगभग 109 डॉलर (लगभग 9,170 रुपये) और 8 GB + 256 GB का 129 डॉलर (लगभग 10,900 रुपये) का है। Poco ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि ये शुरुआती प्राइसेज हैं। इसका मतलब है कि यह स्मार्टफोन बाद में महंगा किया जा सकता है। इसे गोल्ड, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

डुअल सिम (नैनो) वाला C75 Android 14 पर बेस्ड HyperOS पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 6.88 इंच HD+ (720 x 1,640 पिक्सल) LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek का Helio G81 Ultra दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपार्चर के साथ है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का दिया गया है। C75 में 5,160 mAh की बैटरी 18 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, 3.5 mm और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। 

इसमें एंबिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलरोमीटर, ई-कम्पास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसका साइज 171.88 x 77.8 x 8.22 mm और भार लगभग 204 ग्राम का है। हाल ही में इंटरनेशनल स्मार्टफोन मार्केट में वॉल्यूम के लिहाज से शाओमी दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी थी। शाओमी ने तीन वर्षों में पहली बार एपल को पीछे छोड़ा है। भारत जैसे मार्केट्स में डिमांड बढ़ने से शाओमी को मदद मिली है। कंपनी को 200 डॉलर से कम प्राइस वाली कैटेगरी में Redmi 13 और Redmi Note 13 सीरीज के लॉन्च से फायदा हुआ है। हालांकि, आईफोन 16 सीरीज की डिमांड बढ़ने से एपल को दूसरा स्थान दोबारा मिल सकता है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.88 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी81 अल्ट्रा
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + Unspecified
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5160 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन720x1640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »