• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Poco C65 का भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 6.74 इंच LCD स्क्रीन

Poco C65 का भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 6.74 इंच LCD स्क्रीन

इस स्मार्टफोन के 4 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 8,499 रुपये, 6 GB + 128 GB का 9,499 रुपये और 8 GB + 256 GB वेरिएंट का 10,999 रुपये है

Poco C65 का भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 6.74 इंच LCD स्क्रीन

इस स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स हाल ही में पेश किए गए Redmi 13C के समान हैं

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन के 4 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 8,499 रुपये का है
  • इसे Pastel Blue और Matte Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है
  • Poco C65 को Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco ने शुक्रवार को भारत में C65 को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स हाल ही में पेश किए गए Redmi 13C के समान हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G85 दिया गया है। कंपनी ने बताया है कि इसके लिए दो वर्ष के Android OS और सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। 

इस स्मार्टफोन के 4 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 8,499 रुपये, 6 GB + 128 GB का 9,499 रुपये और 8 GB + 256 GB वेरिएंट का 10,999 रुपये है। इसे Pastel Blue और  Matte Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Poco C65 को Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा। इसे ICICI Bank के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदने पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। 

Poco C65 के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन Android 13 पर चलता है। इसमें 6.74 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल) LCD स्क्रीन 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 180 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G85 SoC को 8 GB तक के RAM के साथ दिया गया है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 256 GB तक की है और इसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। 

Poco C65 में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और 3.5 mm ऑडियो जैक के विकल्प हैं। इसमें एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, ई-कम्पास और वर्चुअल प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी को USB Type-C पोर्ट के जरिे 18 W पर चार्ज किया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसका साइज 168 x 78 x8.09 mm और भार लगभग 192 ग्राम का है। कुछ महीने कंपनी ने देश में X5 5G को लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स - 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज और 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज में उपलब्ध है। इसे तीन कलर्स सुपरनोवा ग्रीन, वाइल्डकैट ब्लू और जगुआर ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है। डुअल नैनो सिम वाला यह स्मार्टफोन Android 12 आउट ऑफ द बॉक्स पर बेस्ड MIUI 13 पर चलता है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large 6.74-inch 90Hz display
  • Good battery life
  • Decent main rear camera
  • 2 years of Android OS updates
  • कमियां
  • Slow charging
  • Overall camera performance is mediocre
  • Lots of bloatware
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1600x720 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »