Oppo Find X7 Pro में मिल सकती है क्वाड कैमरा यूनिट, अगले महीने हो सकता है लॉन्च

पिछले महीने Oppo ने HyperTone कैमरा सिस्टम्स के अगले वर्जन को डिवेलप करने के लिए Hasselblad के साथ टाई-अप किया था

Oppo Find X7 Pro में मिल सकती है क्वाड कैमरा यूनिट, अगले महीने हो सकता है लॉन्च

इस स्मार्टफोन में में क्वाड रियर कैमरा Hasselblad ट्यूनिंग के साथ दिख रहा है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जा सकता है
  • Oppo Find X7 सीरीज इमरजेंसी सैटेलाइट मैसेजिंग फीचर के साथ हो सकती है
  • हाल ही में कंपनी ने देश में Reno 10 Pro 5G के प्राइस को घटाया था
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo के Find X7 और Find X7 Pro को अगले वर्ष जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। Oppo Find X7 Pro में क्वाड रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। Oppo Find X7 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300 SoC और Find X7 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जा सकता है। 

इन स्मार्टफोन्स के साथ Oppo Find X7 Ultra को भी पेश किया जा सकता है। चीन के पब्लिकेशन Mydrivers ने Find X7 Pro के रियर पैनल का डिजाइन दिखाया है। इस डिजाइन में क्वाड रियर कैमरा Hasselblad ट्यूनिंग के साथ दिख रहे हैं। इनमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX 858 पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) और 6x ऑप्टिकल जूम के साथ हो सकता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का Sony 890 पेरिस्कोप सेंसर OIS सपोर्ट और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ मिल सकता है। 

Oppo Find X7 सीरीज इमरजेंसी सैटेलाइट मैसेजिंग फीचर के साथ हो सकती है। पिछले महीने Oppo ने HyperTone कैमरा सिस्टम्स के अगले वर्जन को डिवेलप करने के लिए Hasselblad के साथ ज्वाइंट वेंचर की घोषणा की थी। इसकी शुरुआत Oppo Find X7 सीरीज से हो सकती है। हाल ही में कंपनी ने देश में Reno 10 Pro 5G के प्राइस को घटाया था। यह जल्द ही Reno 11 सीरीज को लॉन्च करने वाली है और उससे पहले इस स्मार्टफोन के प्राइस में कमी की गई है। इसमें 6.7 इंच फुल HD+ OLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले है और प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 778G 5G SoC दिया गया है। Reno 10 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें OIS और f/1.8 लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX890 सेंसर है। इसके साथ 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है। इस स्मार्टफोन में सेल्‍फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इस वर्ष जुलाई में कंपनी ने Reno 10 सीरीज को लॉन्च किया था। Reno 10 Pro के 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का वास्तविक प्राइस 39,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और कुछ ई-कॉमर्स साइट्स पर 37,999 रुपये में उपलब्ध है। इसे ग्लॉसी पर्पल और सिल्वरी ग्रे कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  3. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  4. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  5. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  6. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  7. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  8. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  9. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  10. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »