Oppo के Reno 14 Pro में होगी 6.83 इंच की स्क्रीन, 6,200mAh बैटरी

कंपनी की Reno 14 सीरीज को 15 मई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ Oppo Pad SE टैबलेट और Enco Clip ईयरबड्स को भी लाया जाएगा

Oppo के Reno 14 Pro में होगी 6.83 इंच की स्क्रीन, 6,200mAh बैटरी

इस स्मार्टफोन में में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा

ख़ास बातें
  • कंपनी की Reno 14 सीरीज को 15 मई को चीन में लॉन्च किया जाएगा
  • Reno 14 Pro में 6,200 mAh की बैटरी मिलेगी
  • Oppo Pad SE टैबलेट और Enco Clip ईयरबड्स को भी 15 मई को पेश किया जाएगा
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की Reno 14 सीरीज को गुरुवार को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने इस सीरीज के Reno 14 Pro के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में स्लिम बेजेल्स के साथ 6.83 इंच का डिस्प्ले होगा। इसमें 16 GB तक का RAM मिलेगा। 

Oppo ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Reno 14 Pro के डिस्प्ले और बैटरी की जानकारी दी है। पिछले वर्ष पेश किए गए Reno 13 Pro के समान इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। इसकी फ्लैट स्क्रीन स्लिम बेजेल्स और सेंटर में फ्रंट कैमरा के साथ होगी। Reno 14 Pro में 6,200 mAh की बैटरी मिलेगी। Reno 13 Pro में 5,800 mAh की बैटरी दी गई थी। Reno 14 Pro में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन के पिछले वर्जन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया था।  इस  सीरीज के Reno 14 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8400 और Reno 14 Pro में MediaTek Dimensity 8450 हो सकता है। 

कंपनी की Reno 14 सीरीज को 15 मई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ Oppo Pad SE टैबलेट और Enco Clip ईयरबड्स को भी लाया जाएगा। Reno 14 सीरीज को Calla Lilly Purple, Mermaid और Reef Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए 12 GB + 256 GB, 12 GB + 512 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1TB के RAM और स्टोरेज के विकल्प मिलेंगे। 

हाल ही में Oppo के K13 5G की भारत में बिक्री शुरू हुई थी। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 4 दिया गया है। K13 5G की 7,000 mAh की बैटरी 80 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 17,999 रुपये और 8 GB + 256 GB का 19,999 रुपये का है। इसे Icy Purple और Prism Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। डुअल-सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है। इसमें 6.7 इंच फुल HD+ (1,080 × 2,400 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ दिया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  5. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  6. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  9. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  10. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »