Oppo Reno 3 Pro 5G में होंगे चार रियर कैमरे, स्पेसिफिकेशन लीक

Oppo Reno 3 Pro 5G: आधिकारिक लॉन्च से पहले ओप्पो रेनो 3 प्रो 5जी फोन को टीना डेटाबेस में मॉडल नंबर PCRM00 और PCRT00 के साथ लिस्ट किया गया है।

Oppo Reno 3 Pro 5G में होंगे चार रियर कैमरे, स्पेसिफिकेशन लीक

Photo Credit: TENAA

Oppo Reno 3 Pro 5G specifications: 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है आगामी ओप्पो फोन में

ख़ास बातें
  • ओप्पो रेनो 3 प्रो 5जी इस महीने होगा लॉन्च
  • Oppo Reno 3 Pro 5G टीना पर हुआ लिस्ट
  • नए ओप्पो फोन की दो टीना लिस्टिंग आईं सामने
विज्ञापन
Oppo Reno 3 Pro 5G: ओप्पो रेनो 3 प्रो 5जी स्मार्टफोन को इस महीने Oppo Reno 3 के साथ लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले ओप्पो रेनो 3 प्रो 5जी फोन को टीना डेटाबेस में मॉडल नंबर PCRM00 और PCRT00 के साथ लिस्ट किया गया है। आगामी Oppo के कुछ रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) भी सामने आए हैं जिससे फोन के डिज़ाइन की झलक देखने को मिली है। इसके अलावा टीना लिस्टिंग से Oppo Reno 3 Pro 5G के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन के बारे में भी पता चला है।

ओप्पो फोन की दो अलग-अलग टीना लिस्टिंग सामने आई हैं, इसमें से एक फोन ओप्पो रेनो 3 प्रो 5जी हो सकता है। हालांकि, दोनों ही लिस्टिंग में समान स्पेसिफिकेशन दिखाई दे रहे हैं।
 

Oppo Reno 3 Pro 5G specifications

टीना लिस्टिंग के अनुसार, ओप्पो रेनो 3 प्रो 5जी में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 हो सकता है। टीना पर सामने आई तस्वीरों में भी होल-पंच डिज़ाइन और घुमावदार किनारे दिखाई दे रहे हैं। लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि आगामी Oppo फोन में 2.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर दिया जा सकता है।

नए स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ Oppo Reno 3 Pro में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि फोन में माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव होगा या नहीं। कैमरा सेटअप की बात करें तो ओप्पो रेनो 3 प्रो के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे हो सकते हैं, इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर। टीना लिस्टिंग में 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर का भी जिक्र किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी हो सकता है।

टीना लिस्टिंग से इस बात का भी पता चला है कि फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। आगामी ओप्पो फोन Android 10 के साथ उतारा जा सकता है। नए ओप्पो फोन में जान फूंकने के लिए 3,935 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फोन की लंबाई-चौड़ाई की बात करें तो 159.4x72.4x7.7 मिलीमीटर और वज़न 172 ग्राम हो सकता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4025 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  5. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  6. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  7. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  8. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  9. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »