• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Reno 3 Pro में होगा डुअल होल पंच सेल्फी कैमरा, अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर टीज़र जारी

Oppo Reno 3 Pro में होगा डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरा, अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर टीज़र जारी

Oppo Reno 3 Pro को चीन में क्वालकॉम Snapdragon 765G चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। एक रिपोर्ट का दावा है कि रेनो 3 प्रो भारत में 44 मेगापिक्सल के मेन सेंसर वाले डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च होगा।

Oppo Reno 3 Pro में होगा डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरा, अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर टीज़र जारी

Oppo Reno 3 की कीमत चीन में 3,999 चीनी युआन (करीब 40,900 रुपये) है

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 3 Pro में डुअल सेल्फी कैमरा होगा
  • चीन में इस फोन को सिंगल होल-पंच सेल्फी कैमरा से साथ लॉन्च किया गया है
  • ओप्पो रेनो 3 प्रो भारत में जल्द लॉन्च होगा
विज्ञापन
Oppo Reno 3 Pro के भारत लॉन्च को देश की दो बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों - अमेज़न और फ्लिपकार्ट ने टीज़ किया है। नया ओप्पो फ्लैगशिप भारत में डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च होगा। भारत में कदम रखने से पहले यह फोन चीन में 5G सपोर्ट के साथ पिछले साल लॉन्च हो चुका है। वहीं, भारत में यह फोन केवल 4G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस फोन में बेहतरीन कैमरा फीचर्स होने का दावा कर रही है। ओप्पो रेनो 3 प्रो में शामिल डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरा से तस्वीरों में अच्छा बोके (धुंधला बैकग्राउंड) इफेक्ट देखने को मिल सकता है।

Amazon और Flipkart दोनों ई-कॉमर्स दिग्गजों ने अपने पोर्टल पर रेनो 3 प्रो के लिए एक समर्पित माइक्रोसाइट बनाई है। यहां Reno 3 Pro में डअल होल-पंच सेल्फी कैमरा शामिल होने की जानकारी दी गई है। बता दें कि चीन में रेनो 3 प्रो मॉडल को सिंगल होल-पंच कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। माइक्रोसाइट के जरिए कंपनी ने रेनो 3 प्रो में बेहतरीन कैमरा शामिल होने की जानकारी भी साझा की है।  

फोन का भारतीय वर्ज़न बाइनोकुलर बोके इफेक्ट के साथ आएगा, जो तस्वीरों के किनारों को शार्प बनाएगा और बैकग्राउंड को ग्रेडिएंट करेगा। इस हफ्ते की शुरुआत में ओप्पो के वाइस प्रेसिडेंट और इंडिया आरएंडडी हेड, तसलीम आरिफ Reno 3 Pro के भारत में लॉन्च होने की जानकारी दी थी और साथ ही फोन के बेहतरीन कैमरा फीचर्स के साथ आने का दावा किया था। आरिफ ने यह भी पुष्टी की है कि भारत में यह फोन 4जी कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आएगा। बता दें कि चीन में इस फोन को 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है।

चीन में लॉन्च किए गए ओप्पो रेनो 3 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर है और यह इंटीग्रेटेड 5जी मॉडम से लैस है। फिलहाल साफ नहीं है कि भारतीय मॉडल में कौन सा चिपसेट होगा। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ओप्पो रेनो 3 प्रो फरवरी महीने में डुअल होल पंच सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। सेल्फी कैमरे सेटअप में एक सेंसर 44 मेगापिक्सल का होगा।

याद रहे कि ओप्पो रेनो 3 प्रो को चीनी मार्केट में 3,999 चीनी युआन (करीब 40,900 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह दाम 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 4,499 चीनी युआन (करीब 46,000 रुपये) में बेचा जाएगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4025 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  10. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »