Oppo Reno 3 और Oppo Reno 3 Pro एक-दूसरे से कितने अलग?

हमने आपकी सुविधा के लिए Oppo Reno 3 Pro और Oppo Reno 3 के बीच अंतर बताने की कोशिश की है।

Oppo Reno 3 और Oppo Reno 3 Pro एक-दूसरे से कितने अलग?

Oppo Reno 3 vs Oppo Reno 3 Pro

ख़ास बातें
  • 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है Oppo Reno 3 में
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है Oppo Reno 3 Pro में
  • Oppo Reno 3 और Oppo Reno 3 Pro भारत में हो सकते हैं लॉन्च
विज्ञापन
Oppo Reno 3 और Oppo Reno 3 Pro से गुरुवार को पर्दा उठाया गया है। Oppo की Reno सीरीज़ के दोनों लेटेस्ट स्मार्टफोन डुअल-मोड 5जी सपोर्ट और चार रियर कैमरे के साथ आते हैं। हालांकि, कुछ समानताओं के बावजूद ओप्पो रेनो 3 और ओप्पो रेनो 3 प्रो के बीच कई अंतर भी हैं। ओप्पो रेनो 3 वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच और ओप्पो रेनो 3 प्रो होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आता है। इन स्मार्टफोन के प्रोसेसर में भी अंतर है।

हमने आपकी सुविधा के लिए ओप्पो रेनो 3 और ओप्पो रेनो 3 प्रो के बीच अंतर बताने की कोशिश की है।
 

Oppo Reno 3 vs Oppo Reno 3 Pro: Price

ओप्पो रेनो 3 की कीमत 3,399 चीनी युआन (करीब 34,000 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 12 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 3,699 चीनी युआन (करीब 36,999 रुपये) में बेचा जाएगा। यह फोन मिस्टी व्हाइट, मून लाइट ब्लैक, सनराइज़ इंप्रेशन और ब्लू स्टारी नाइट रंग में उपलब्ध होगा।

ओप्पो रेनो 3 प्रो ज़्यादा पावरफुल है। इसकी कीमत 3,999 चीनी युआन (करीब 40,000 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल का है। इस फोन के 12 जीबी  + 256 जीबी मॉडल को 4,499 चीनी युआन (करीब 45,000 रुपये) में बेचा जाएगा। यह फोन मिस्टी व्हाइट, मून नाइट ब्लैक, सनराइज़ इंप्रेशन और ब्लू स्टारी नाइट रंग में मिलेगा।
 

Oppo Reno 3 Pro vs Oppo Reno 3: Specifications

डुअल-सिम Oppo Reno 3 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7 पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। यह 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। ओप्पो रेनो 3 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

Oppo Reno 3 Pro में पिछले हिस्से पर चार रियर कैमरे हैं। यहां प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX586 सेंसर है और इसका अपर्चर एफ /1.7 है। यह ओआईएस और ईआईएस को सपोर्ट करता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा है। फोन 120 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल स्लो मो रिकॉर्ड कर पाएगा। फोन के फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेंसर है जिसे होल-पंच में जगह मिली है।

Oppo के लेटेस्ट फोन में 4,025 एमएएच की बैटरी है। यह VOOC Flash Charge 4.0 को सपोर्ट करती है। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस/ए-जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। कंपास, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप और पेडोमीटर इस फोन का हिस्सा हैं।

डुअल-सिम Oppo Reno 3 एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7 पर चलेगा। Oppo Reno 3 में 6.4 इंच का TUV Rheinland सर्टिफाइड डिस्प्ले है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेनसिटी 1000एल 5जी और 12 जीबी तक रैम है।

ओप्पो ने इस फोन में भी चार रियर कैमरे दिए हैं। यहां 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर है। इस फोन में मोनोक्रोम सेंसर और पोर्ट्रेट लेंस के साथ एक अतिरिक्त सेंसर है।

फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। ओप्पो रेनो 3 प्रो की तरह Oppo Reno 3 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन की बैटरी 4,025 एमएएच की है और यह VOOC 4.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 

ओप्पो रेनो 3 प्रो 5जी बनाम ओप्पो रेनो 3

  ओप्पो रेनो 3 प्रो 5जी ओप्पो रेनो 3
डिस्प्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)6.506.40
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइपगोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)402-
हार्डवेयर
प्रोसेसर2.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडलक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जीमीडियाटेक
रैम8 जीबी8 जीबी
इंटरनल स्टोरेज128 जीबी128 जीबी
कैमरा
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल (f/1.7) + 13-मेगापिक्सल (f/2.4) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकसहांहां
रियर फ्लैशहांहां
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल (f/2.4)32-मेगापिक्सल
फ्रंट ऑटोफोकसहां-
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किनColorOS 7ColorOS 7
कनेक्टिविटी
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन
ब्लूटूथहांहां
एनएफसीहांहां
यूएसबी ओटीजीहां-
यूएसबी टाइप सीहांहां
सिम की संख्या22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जीहां-
Wi-Fi Direct-हां
सिम 1
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहां
सिम 2
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहां
सेंसर
फेस अनलॉकहांहां
फिंगरप्रिंट सेंसरहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटरहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहांहां
एक्सेलेरोमीटरहांहां
एंबियंट लाइट सेंसरहांहां
जायरोस्कोपहां-
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 Pro 5G हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा, जानें कीमत
  2. Xiaomi ने भारत में लॉन्च किए 75 इंच तक के QD Mini LED TV, प्री-बुकिंग में Rs 10 हजार की छूट!
  3. Oppo F33 5G 7000mAh बैटरी, 256GB तक स्टोरेज और 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo F33 Pro 5G भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन, जानें कीमत
  5. Realme Narzo 100 Lite 5G vs Xiaomi Redmi A7 Pro 5G Vs Ai Plus Pulse 2, बजट प्राइस में कौन से फोन में कितना दम!
  6. Google I/O 2026: गूगल के सबसे बड़े डेवलपर इवेंट की डेट अनाउंस, AI और Android पर रहेगा फोकस
  7. भारत में लॉन्च के बाद छाया Realme 16 5G, पुराने मॉडल से 150% ज्यादा बिक्री!
  8. 10 हजार सस्ता से खरीदें Vivo का लेटेस्ट फोन, 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  9. Huawei Pura X Max होगा 20 अप्रैल को लॉन्च, Apple और Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. Xiaomi ने नया स्मार्ट कैमरा C701 Pro किया 9x जूम के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »