Oppo Reno 3 Pro की तस्वीर लीक, जल्द होगा लॉन्च

Oppo Reno 3 Pro भारत में इस महीने के आखिरी हफ्ते में लॉन्च हो सकता है। फोन पिछले साल के अंत में चीन में लॉन्च हो चुका है। खबर है कि भारत में ओप्पो रेनो 3 प्रो डुअल होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा।

Oppo Reno 3 Pro की तस्वीर लीक, जल्द होगा लॉन्च

Oppo Reno 3 भारत में फरवरी 2020 के तीसरे हफ्ते में लॉन्च हो सकता है

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 3 Pro को भारत में डुअल होल-पंच डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है
  • लीक हुई तस्वीर में रेनो 3 प्रो में ग्लास बैक पैनल देखा जा सकता है
  • ओप्पो रेनो 3 प्रो भारत में फरवरी 2020 के तीसरे हफ्ते में लॉन्च हो सकता है
विज्ञापन
Oppo अपने फ्लैगशिप Reno 3 Pro को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने रेनो 3 सीरीज को पिछले साल के अंत में चीन में लॉन्च किया था और अब इसका भारत में इंतजार किया जा रहा है। कुछ लीक्स का इशारा है कि इस सीरीज का प्रो वेरिएंट फरवरी 2020 के तीसरे हफ्ते में लॉन्च किया जाना है। अब लॉन्च से पहले  इस हफ्ते की शुरुआत में ओप्पो रेनो 3 प्रो की तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में Oppo Reno 3 को नीले रंग में देखा गया है। इसी रंग के साथ यह फोन चीन में भी लॉन्च हो चुका है।

एक टिप्सटर Ishan Agarwal ने ट्वीट के जरिए इस तस्वीर को साझा किया है। लीक में यह दावा भी किया गया है कि Reno 3 Pro का ग्लोबल वर्ज़न पाने वाला भारत पहला देश होगा। लीक की गई तस्वीर में फोन के बैक में ग्लास पैनल के साथ ग्रेडिएंट फिनिश देखने को मिलती है। Oppo रेनो 3 प्रो की साइड धुमावदार है, जिसकी वजह से यह फोन पकड़ने में आसान हो सकता है। तस्वीर में देखने से साफ हो जाता है कि इसका कैमरा मॉड्यूल ऊपर बाईं तरफ दिया गया है। इसके अलावा इस लीक में फोन की अधिक जानकारी नहीं दी गई है।

(पढ़े: Oppo Reno 3 और Oppo Reno 3 Pro चीन में हुए लॉन्च)

इससे पहले सामने आई लीक में इस फोन में डुअल होल-पंच डिस्प्ले होने का दावा किया गया था। इसी लीक में फोन में 44-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा होने का दावा भी किया गया था। बता दें कि ओप्पो ने Reno 3 Pro को चीन में सिंगल होल-पंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया था।

ओप्पो रेनो 3 प्रो के ग्लोबल वेरिएंट में चीन के मुकाबले कितना अंतर होगा इसके बारे में फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। हालांकि यदि चीन के वेरिएंट की बात करें तो यह फोन चीन में Snapdragon 765G चिपसेट के साथ आता है। भारत में यह फोन किस प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा और इसमें चीनी वेरिएंट के मुकाबले कितना अंतर होगा इसके लिए अभी हमें कुछ अन्य लीक या आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार करना होगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4025 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  4. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  5. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  8. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  10. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »