Oppo Reno 14 5G सीरीज कल होगी लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

भारत में लॉन्च होने वाले इन स्मार्टफोन्स का डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस इनके चाइनीज वेरिएंट्स के समान हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 जुलाई 2025 23:02 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स को मई में चीन में पेश किया गया था
  • इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए जाएंगे
  • इन दोनों स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

कंपनी ने भारत में इनके प्राइसेज की जानकारी नहीं दी है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की Reno 14 5G सीरीज को 3 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन सीरीज में Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स को मई में चीन में पेश किया गया था। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए जाएंगे। 

Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G का डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस इनके चाइनीज वेरिएंट्स के समान हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है। कंपनी ने भारत में इनके प्राइसेज की जानकारी नहीं दी है। चीन में Oppo Reno 14 5G के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 2,799 (लगभग 33,400 रुपये) का है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन 16 GB + 256 GB, 12 GB + 512 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के वेरिएंट्स में भी उपलब्ध है। 

Reno 14 Pro 5G के 1 2GB + 256 GB वाले वेरिएंट का चीन में प्राइस CNY 3,499 (लगभग 41,800 रुपये) का है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन 12 GB + 512 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के वेरिएंट्स में भी उपलब्ध है। भारत में Reno 14 5G सीरीज के लिए ई-कॉमर्स साइट्स Amazon और Flipkart पर लैंडिंग पेज लाइव हो गए हैं। 

Oppo Reno 14 5G के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)

Reno 14 5G के चीन में पेश किए गए वेरिएंट में 6.59 इंच की फ्लैट OLED स्क्रीन है। Reno 14 Pro 5G में  6.83 इंच का डिस्प्ले है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हैं। इस सीरीज के बेस वेरिएंट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8350 और Reno 14 Pro 5G में Dimensity 8450 दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। हाल ही में Reno 14F 5G की NBTC वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। इससे पहले यह SDPPI, IMDA और यूरोप की EEC पर भी लिस्ट हुआ था। इस स्मार्टफोन में GSM, WCDMA, LTE और NR के लिए सपोर्ट हो सकता है। इनमें 6,200 mAh तक की बैटरी हो सकती है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1272x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू
  2. 55W पावर वाला 20,000mAh का पावर बैंक Cuktech ने किया लॉन्च, LCD डिस्प्ले भी, जानें कीमत
  3. Xiaomi Pad 8 हो गया महंगा! इतने रुपये बढ़ गई 9200mAh बैटरी वाले टैबलेट की कीमत
  4. Upcoming Smartphones This Week: Infinix Smart 20, Realme P4R 5G, Tecno Pova 8 जैसे धांसू फोन होंगे इस हफ्ते लॉ
  5. Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones This Week: Infinix Smart 20, Realme P4R 5G, Tecno Pova 8 जैसे धांसू फोन होंगे इस हफ्ते लॉन्च!
  2. Xiaomi Pad 8 हो गया महंगा! इतने रुपये बढ़ गई 9200mAh बैटरी वाले टैबलेट की कीमत
  3. 55W पावर वाला 20,000mAh का पावर बैंक Cuktech ने किया लॉन्च, LCD डिस्प्ले भी, जानें कीमत
  4. 3.1 किमी प्रति सेकेंड स्पीड से पृथ्वी की ओर आ रहा 35 फीट का एस्टरॉयड!
  5. CBSE 12th Re-Evaluation 2026: वैरिफिकेशन, री-इवैल्युएशन की लास्ट डेट आज, ऐसे करें अप्लाई
  6. Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू
  7. 14 हजार से सस्ता मिल रहा Realme X3 SuperZoom, 64MP 4 कैमरा से लैस, धांसू डील
  8. ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर अमेरिका ने लगाया बैन
  9. Tata Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 2.75 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर
  10. Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.