अगर आपका बजट ₹40-50 हजार के करीब है और आप नया ओप्पो स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं।
Photo Credit: Oppo
Oppo Reno 14 5G में 6.59 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलती है।
अगर आपका बजट ₹40-50 हजार के करीब है और आप नया ओप्पो स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। जी हां बीते साल लॉन्च हुए Oppo Reno 14 5G पर फ्लिपकार्ट पर जबरदस्त डील मिल रही है। इसके अलावा ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज ऑफर में देकर अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं। आइए Oppo Reno 14 5G पर मिलने वाले डिस्काउंट, प्रभावी कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Oppo Reno 14 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹44,999 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर के मामले में फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹2,250 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹34,999 हो जाएगी। जबकि एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर ₹35,100 कीमत कम हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा स्थिति और मॉडल पर निर्भर करता है।
Oppo Reno 14 5G में 6.59 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका 1256x2760 रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर से लैस किया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर चलता है। ओप्पो ने अपने फोन में 6,000mAh बैटरी शामिल की है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप के मामले में Reno 14 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत