• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo ने लॉन्च K13 Turbo सीरीज, 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Oppo ने लॉन्च K13 Turbo सीरीज, 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इन दोनों स्मार्टफोन्स में 6.80 इंच 1.5K (1,280x2,800 पिक्सल्स) AMOLED फ्लेक्सिबल स्क्रीन 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है

Oppo ने लॉन्च K13 Turbo सीरीज, 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इन दोनों स्मार्टफोन्स में 7,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है

ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स की में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • इनके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया गया है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo ने सोमवार को K13 Turbo सीरीज को लॉन्च किया। इस स्मार्टफोन सीरीज में Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro शामिल हैं। K13 Turbo में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8450 और K13 Turbo Pro में Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है। 

Oppo K13 Turbo, Oppo K13 Turbo Pro का प्राइस

इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया गया है। K13 Turbo के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 1,799 (लगभग 21,630 रुपये), 16 GB + 256 GB का CNY 1,999 (लगभग 24,000 रुपये) और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का CNY 2,299 (लगभग 27,640 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन को व्हाइट, पर्पल और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Oppo के K13 Turbo के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस  CNY 1,999 (लगभग 24,000 रुपये), 16 GB + 256 GB का CNY 2,199 (लगभग 26,440 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 2,399 (लगभग 28,840 रुपये) और 16 GB + 512 GB वेरिएंट का CNY 2,699 (लगभग 32,450 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन को सिल्वर, पर्पल और ब्लैक कलर्स में लाया गया है। इनके लिए प्री-ऑर्डर चीन में कंपनी की वेबसाइट के जरिए दिए जा सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री 25 जुलाई से शुरू होगी। 

Oppo K13 Turbo, Oppo K13 Turbo Pro के स्पेसिफिकेशंस

इन दोनों स्मार्टफोन्स में 6.80 इंच 1.5K (1,280x2,800 पिक्सल्स) AMOLED फ्लेक्सिबल स्क्रीन 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,600 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस सीरीज के Pro वेरिएंट में प्रोसेसर के तौर पर  Snapdragon 8s Gen 4 और  K13 Turbo में MediaTek Dimensity 8450 दिया गया है। ये दोनों स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15.0 पर चलते हैं। 

इन स्मार्टफोन्स की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इनके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro में एक कूलिंग सिस्टम दिया गया है जिससे मौजूदा स्मार्टफोन्स की तुलना में हीट में 20 प्रतिशत तक की कमी होने का दावा किया गया है। इस कूलिंग सिस्टम में इनबिल्ट फैन, एयर डक्ट्स, 7,000 sq mm का वेपर चैंबर है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 7,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इनमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिेंट सेंसर दिया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »