प्रोसेसिंग के लिए फोन में Huawei का अपना Kirin 9030S चिपसेट लगा है।
Photo Credit: Huawei
Huawei OSTA O1 Pro एक खास फॉर्म फैक्टर वाला फोन है जिसमें 6.39 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
Huawei OSTA O1 Pro कंपनी का लेटेस्ट फोन है जो एक वाइड फोन बनकर आता है। इसमें 6.39 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 16:9.5 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। इसके बेजल्स काफी पतले हैं जो केवल 1.05mm के हैं। प्रोसेसिंग के लिए फोन में Huawei का अपना Kirin 9030S चिपसेट लगा है। फोन में 200MP का मेन कैमरा दिया गया है। Huawei OSTA O1 Pro में 7000mAh की बैटरी आती है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग फीचर भी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Huawei OSTA O1 Pro की चीन में कीमत बेस 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 5,499 युआन (लगभग 76,000 रुपये) से शुरू होती है। फोन का टॉप वेरिएंट 16GB+1TB वेरिएंट में आता है जिसकी कीमत 8,799 युआन (लगभग 1,21,000 रुपये) तक जाती है। फोन फिलहाल चीनी मार्केट में आया है। इसे कंपनी ने अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया है।
Huawei OSTA O1 Pro एक खास फॉर्म फैक्टर वाला फोन है जिसमें 6.39 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 16:9.5 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। फोन फ्लैट डिस्प्ले से लैस होकर आता है। इसके बेजल्स काफी पतले हैं जो केवल 1.05mm के हैं। फोन स्लिम भी है और मोटाई 6.68mm की है। स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 96.1% का है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में Huawei का अपना Kirin 9030S चिपसेट लगा है। इसके साथ में कंपनी ने 16GB तक रैम दी है, और 1TB तक स्टोरेज दी है। कंपनी का यह पहला फोन है जो HarmonyOS 7 AI Pioneer Edition के साथ आता है। फोन में कई सारे AI फीचर्स का समावेश है।
कैमरा की बात करें तो फोन में 200MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें 1/1.28 इंच RYYB सेंसर लगा है। साथ में 50 मेगापिक्सल का 3.7x RYYB पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है। यह Red Maple लेंस से लैस होकर आता है। फोन में अल्ट्रावाइड कैमरा नदारद है। Huawei OSTA O1 Pro में 7000mAh की बैटरी आती है। फोन 66W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल जाता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999