Oppo A78 Snapdragon 680 SoC, 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ भारत में लॉन्च

इसमें क्वालकॉम के Snapdragon 680 SoC के साथ 8 GB का RAM दिया गया है। इसकी डुअल कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है

Oppo A78 Snapdragon 680 SoC, 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ भारत में लॉन्च

इसका प्राइस 17,499 रुपये है। इसे एक्वा ग्रीन और मिस्ट ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है

ख़ास बातें
  • इसकी डुअल कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है
  • यह दो कलर्स में उपलब्ध होगा
  • Oppo का Find N3 जल्द ही चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च हो सकता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo ने भारत में अपनी A सीरीज का नया स्मार्टफोन A78 लॉन्च किया है। इसमें क्वालकॉम के Snapdragon 680 SoC के साथ 8 GB का RAM दिया गया है। इसकी डुअल कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। यह दो कलर्स में उपलब्ध होगा। 

इस 4G स्मार्टफोन को 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका प्राइस 17,499 रुपये है। इसे एक्वा ग्रीन और मिस्ट ब्लैक कलर्स में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। यह ColorOS 13.1 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। 

Oppo A78 के स्पेसिफिकेशंस

इस डुअल सिम (नैनो) स्मार्टफओन में 6.42 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 680 SoC एड्रेनो 610 GPU और 8 GB के LPDDR4X RAM के साथ दिया गया है। इसकी डुअल कैमरा यूनिट में 77 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 89 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और f/2.4 अपार्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी 128 GB की इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5, GPS और A-GPS के विकल्प हैं। इसके अलावा 3.5 mm का हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 67 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका आकार 160x73.2x7.9 mm और वजन लगभग 180 ग्राम का है। 

Oppo का Find N3 जल्द ही चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च हो सकता है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Oppo Find N2 की जगह लेगा। हाल ही में कंपनी ने Find N3 के टीजर में इसके जल्द लॉन्च का संकेत दिया था। यह बुक स्टाइल वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन है। Oppo Find N3 में 8 इंच QHD+ (2,560 x 1,440 पिक्सल) OLED इनर स्क्रीन और 6.5 इंच फुल HD (1,920 x 1,080 पिक्सल) आउटर डिस्प्ले हो सकता है। इसमें क्वालकॉम का ऑक्टाकार Snapdragon 8 Gen 2 SoC और 16 GB तक RAM और 512 GB तक स्टोरेज मिल सकती है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Battery, Design, Oppo, Market, Sensor, Flipkart, Launch, Demand, China, Foldable, Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale: 33 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25+
  2. UPI ट्रांजैक्शंस पर कस्टमर्स को नहीं देना होगा चार्ज, सरकार ने दी जानकारी
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Canon, Epson और कई ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में OnePlus, Xiaomi और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट 
  5. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
  6. Amazon सेल में 18 हजार तक खरीदें 34 हजार एमआरपी वाले iQOO, Realme लेटेस्ट फोन!
  7. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  8. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
  9. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  10. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »