5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 8GB रैम के साथ आ सकता है Oppo A78 4G, जानिए प्राइस

Oppo A78 4G : ओपो ने इस बारे में कोई ऑफ‍िशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है, लेकिन एक रिपोर्ट में इस स्‍मार्टफोन के इंडियन वेरिएंट की लॉन्‍च टाइमलाइन और कीमत के बारे में बताया गया है।

5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 8GB रैम के साथ आ सकता है Oppo A78 4G, जानिए प्राइस

Photo Credit: Oppo

Oppo A78 4G की कीमत भारत में 18 से 20 हजार रुपये के बीच होने की उम्‍मीद है।

ख़ास बातें
  • Oppo A78 4G स्‍मार्टफोन को जल्‍द भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है
  • 18 से 20 हजार रुपये के बीच हो सकती है कीमत
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC से लैस हो सकता है यह स्‍मार्टफोन
विज्ञापन
Oppo A78 4G स्‍मार्टफोन को इस महीने की शुरुआत में इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था। जल्‍द ही इस फोन के भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। ओपो ने इस बारे में कोई ऑफ‍िशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है, लेकिन एक रिपोर्ट में इस स्‍मार्टफोन के इंडियन वेरिएंट की लॉन्‍च टाइमलाइन और कीमत के बारे में बताया गया है। उम्‍मीद जताई गई है कि स्‍पेसिफ‍िकेशंस इंडो‍नेशियाई वेरिएंट वाले ही होंगे। वहां यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC और 5000 एमएएच बैटरी जैसी खूबियों के साथ लॉन्‍च हुआ है। इस साल की शुरुआत में ओपो ने भारत में Oppo A78 5G को भी लॉन्‍च किया था, जिसकी कीमत 18,999 रुपये है।  
 

Oppo A78 4G के भारत में अनुमानित प्राइस और लॉन्‍च डेट 

TechOutlook की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Oppo A78 4G की कीमत भारत में 18 से 20 हजार रुपये के बीच होने की उम्‍मीद है। यह आज यानी 27 जुलाई के आसपास लॉन्‍च हो सकता है और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। 

इंडोनेशिया में ब्लैक मिस्ट और सी ग्रीन (translated) कलर्स में पेश किए गए Oppo A78 4G की कीमत 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए IDR 35,99,000 (लगभग 20,000 रुपये) है।
 

Oppo A78 4G के भारतीय वेरिएंट के अनुमानित स्पेसिफिकेशन व फीचर्स

Oppo A78 4G के भारतीय वेरिएंट में 6.43 इंच का फुल-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया जा सकता है और यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड ColorOS 13.1 पर रन कर सकता है। 

ओपो के इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC दिया जा सकता है, जो 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। वर्चुअल रैम फीचर से रैम को 16 जीबी तक एक्‍सटेंड किया जा सकेगा। Oppo A78 4G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का होने की उम्‍मीद है साथ में  2 मेगापिक्सल का एक और सेंसर दिया जा सकता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है। 

इस फोन में 67W वायर्ड SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। Oppo A78 4G को फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर के साथ लाया जा सकता है। यह वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, 3.5mm ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट कर सकता है। फोन का वजन 180 ग्राम तक होने की उम्‍मीद है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  4. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  10. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »