Xiaomi 17 Ultra जल्द होगा लॉन्च, US FCC और IMEI पर लिस्टिंग
इस स्मार्टफोन को 26 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है। इसका शुरुआती प्राइस Xiaomi 15 Ultra के समान CNY 6,499 (लगभग 83,000 रुपये) का हो सकता है। इससे पहले Xiaomi 17 Ultra की चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टिंग हुई थी। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है।