Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 'Ultra' मॉडल्स की सबसे बड़ी बैटरी 

हाल ही में लॉन्च की गई इस सीरीज के Oppo Find X9 और Find X9 Pro में क्रमशः 7,025 mAh और 7,500 mAh की बैटरी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2025 16:44 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Oppo Find X9 और Find X9 Pro को लॉन्च किया गया है
  • इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया गया है
  • Oppo Find X9 Ultra में न्यूनतम 7,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo ने हाल ही में Oppo Find X9 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में Oppo Find X9 और Find X9 Pro शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया गया है। इस सीरीज में जल्द ही Oppo Find X9 Ultra को शामिल किया जा सकता है। 

टिप्सटर Smart Pikachu ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Oppo Find X9 Ultra में अन्य स्मार्टफोन ब्रांड्स के Ultra मॉडल्स की तुलना में सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है। हाल ही में Oppo ने एक टीजर में कहा था कि '7,000 mAh नहीं, तो फ्लैगशिप नहीं', इससे संकेत मिला था कि Find X9 Ultra में न्यूनतम 7,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। 

एक अन्य टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया था कि इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh से अधिक लेकिन 8,000 mAh से कम कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। इस सीरीज के Oppo Find X9 और Find X9 Pro में क्रमशः 7,025 mAh और 7,500 mAh की बैटरी है। Oppo Find X8 Ultra में 6,100 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

Oppo Find X9 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के कैमरा सहित चार रियर कैमरा मिल सकते हैं। Oppo Find X9 Ultra में 200 मेगापिक्सल का 1/1.12 इंच Sony IMX09E कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का 1/1.28 इंच Sony LYT828 टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिए जा सकते हैं। हाल ही में Oppo A6 5G को लॉन्च गया था। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल किया गया है। डुअल सिम वाले इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच फुल HD+ (2,372 × 1,080 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ है। Oppo A6 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन को ब्लू, पिंक और ग्रे कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  3. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  4. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  5. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  6. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.