Oppo Find X9 Ultra में मिल सकता है OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा

भारत और थाईलैंड में Oppo Find X9 सीरीज के स्मार्टफोन्स की सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर लिस्टिंग हुई है। Oppo Find X9 सीरीज को चीन में 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा

Oppo Find X9 Ultra में मिल सकता है OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • Oppo Find X9 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का Sony IMX09E कैमरा दिया जा सकता है
  • Oppo Find X9 सीरीज को चीन में 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Oppo की Oppo Find X9 सीरीज को अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन सीरीज में Oppo Find X9, Find X9 Pro और Oppo Find X9 Ultra शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

टिप्सटर Digital Chat Station ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Oppo Find X9 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के कैमरा सहित चार रियर कैमरा हो सकते हैं। Oppo Find X9 Ultra में 200 मेगापिक्सल का 1/1.12 इंच Sony IMX09E कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का 1/1.28 इंच Sony LYT828 टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकते हैं। 

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। भारत और थाईलैंड में Oppo Find X9 सीरीज के स्मार्टफोन्स की सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर लिस्टिंग हुई है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) और थाईलैंड में NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Oppo Find X9 और Find X9 Pro की मॉडल नंबर्स क्रमशः CPH2797 और CPH2791 के साथ देखा गया है। इससे भारत और थाईलैंड में इन स्मार्टफोन्स के जल्द लॉन्च होने का संकेत मिल रहा है। 

Oppo Find X9 सीरीज को चीन में 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Find X9 को Frost White, Velvet Titanium और Mist Black कलर्स में लाया जाएगा। इस सीरीज के Find X9 Pro को Frost White और Velvet Titanium कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में हाल ही में लॉन्च किया गया MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जाएगा। ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलेंगे। इस स्मार्टफोन सीरीज में Oppo की ओर से डिवेलप किया गया Trinity Engine होगा। इस सीरीज के Find X9 में 7,000 mAh और Find X9 Pro में 7,500 mAh की बैटरी दी जाएगी। Oppo Reno 15 सीरीज भी जल्द लॉन्च हो सकती है। इस स्मार्टफोन सीरीज में Oppo Reno 15, Reno Pro और Reno 15 Pro+ शामिल हो सकते हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  11. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  12. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  13. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  14. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  15. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  16. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »