Oppo Find X9 सीरीज अगले सप्ताह भारत में होगी लॉन्च, लीक हुए प्राइस

इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 74,999 रुपये और 16 GB + 512 GB का 84,999 रुपये का हो सकता है

Oppo Find X9 सीरीज अगले सप्ताह भारत में होगी लॉन्च, लीक हुए प्राइस

हाल ही में इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया गया था

ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Oppo Find X9 और Find X9 Pro शामिल हैं
  • इन स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट हो सकता है
  • ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 चलते हैं
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को देश में जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Oppo Find X9 और Find X9 Pro शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 हो सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया गया था। 

भारत में इस स्मार्टफोन सीरीज को 18 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Paras Guglani ने इन स्मार्टफोन्स के प्राइसेज को लीक किया है। इस सीरीज के बेस मॉडल के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 74,999 रुपये और 16 GB + 512 GB का 84,999 रुपये का हो सकता है। Oppo Find X9 Pro के 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 99,999 रुपये रखा जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी। 

देश में लॉन्च होने वाले इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। Oppo ने बताया है कि नई स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल को Titanium Grey और Space Black और Oppo Find X9 Pro को Silk White और Titanium Charcoal कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए कंपनी की ओर से 99 रुपये का प्रिवलेज पैक दिया जाएगा। इस पैक में 1,000 रुपये का एक्सचेंज कूपन, फ्री SUPERVOOC 80 W पावर एडैप्टर और दो वर्ष का बैटरी प्रोटेक्शन प्लान शामिल है। 

Oppo Find X9 और Find X9 Pro के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)

इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस चीन में पेश किए गए इनके वेरिएंट्स के समान हो सकते हैं। Oppo Find X9 में 6.59 इंच 1.5K (2,760 × 1,256 पिक्सल्स) डिस्प्ले और Oppo Find X9 Pro में 6.78 इंच 1.5K (2,772 × 1,272 पिक्सल्स) LTPO डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3.600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इन स्मार्टफोन्स में Dimensity 9500 चिपसेट  दिया गया है।  Oppo Find X9 और Find X9 Pro में 16GB तक का RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 चलते हैं। Oppo Find X9 और Find X9 Pro की क्रमश: 7,025 mAh और 7,500 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »