इस सीरीज के बेस मॉडल की Hasselblad-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा
Photo Credit: Oppo
इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट होगा
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Oppo Find X10 Pro Max शामिल होगा। Oppo ने बताया है कि Oppo Find X10 Pro Max को 200 मेगापिक्सल रियर कैमरा यूनिट वाले देश में पहले स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। Oppo Find X10 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में दो 200 मेगापिक्सल के कैमरा होंगे।
Oppo ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि Oppo Find X10 Pro Max की Hasselblad-ट्यून्ड कैमरा यूनिट में f/1.5 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, ऑटोफोक्स के साथ 200 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। भारत में इन स्मार्टफोन्स को 22 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की इस स्मार्टफोन सीरीज के साथ Oppo Pad Mini और Oppo Enco X4 TWS ईयरफोन्स भी पेश करने की तैयारी है। Oppo की वेबसाइट पर इन डिवाइसेज के लिए लैंडिंग पेज बनाया गया है। इस स्मार्टफोन सीरीज को इंटरनेशनल मार्केट में 21 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।
इस सीरीज के बेस मॉडल की Hasselblad-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। Oppo Find X10 Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जाएगा। इस चिपसेट का इस्तेमाल करने वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स में यह शामिल होगा।
चीन में पेश किए गए Oppo Find X10 Pro Max में 6.78 इंच Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट और ARM Mali G2 Ultra GPU है। यह Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर चलता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में ग्लास का रियर पैनल है जो कैमरा मॉड्यूल तक जाता है। Oppo ने इसे बॉर्डरलेस डिजाइन बताया है। इंटरनेशनल मार्केट में Oppo Find X10 को Glacier Blue, Mist Grey और Glow Coral कलर्स और Oppo Find X10 Pro Max को Luna White और Titanium Grey कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999