iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी

iQOO Neo 11 Ultra में कस्टम MediaTek Dimensity 9500M चिपसेट दिया जाएगा। नई iQOO Neo 11 सीरीज के लिए इस चिपसेट को MediaTek के साथ को-डिवेलप किया गया है

iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी

Photo Credit: iQOO

इस स्मार्टफोन में 2K रिजॉल्यूशन के साथ टचस्क्रीन दी जाएगी

ख़ास बातें
  • iQOO Neo 11 Ultra में कस्टम MediaTek Dimensity 9500M चिपसेट दिया जाएगा
  • आगामी स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा मिलेगा
  • इस स्मार्टफोन में 9,100 mAh की बैटरी मिल सकती है
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने iQOO Neo 11 Ultra के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच LTPS डिस्प्ले हो सकता है। इसमें iQOO का Q2 गेमिंग चिप होगा। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में iQOO ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा नए कैमरा प्रोसेसिंग फीचर्स के साथ होगा। iQOO Neo 11 Ultra का कैमरा सिस्टम नए लाइट और शैडो इफेक्ट्स के साथ होगा। इस पोस्ट में iQOO Neo 11 Ultra से इमेजेज के पोट्रेट, डे-लाइट और लो-लाइट सैम्पल्स को भी शेयर किया गया है। कंपनी ने Live Photo फीचर को भी हाई इमेज क्वालिटी के साथ अपग्रेड किया है। iQOO Neo 11 Ultra को चीन में 18 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। 

iQOO Neo 11 Ultra में कस्टम MediaTek Dimensity 9500M चिपसेट दिया जाएगा। नई iQOO Neo 11 सीरीज के लिए इस चिपसेट को MediaTek के साथ को-डिवेलप किया गया है। इस स्मार्टफोन में नेक्स्ट-जेनरेशन 'Monster Super Core Engine' भी मिलेगा, जिसे MediaTek चिपसेट में इंटीग्रेट किया गया है। कंपनी का दावा है कि MediaTek Dimensity 9500M चिपसेट से बेहतर परफॉर्मेंस के साथ एनर्जी एफिशिएंसी में भी सुधार होगा। इससे पहले iQOO ने बताया था कि F2 ल्युमिनिसेंट मैटीरियल वाला iQOO Neo 11 Ultra पहला स्मार्टफोन होगा। इस स्मार्टफोन में 2K रिजॉल्यूशन के साथ टचस्क्रीन दी जाएगी। iQOO Neo 11 Ultra का डिस्प्ले 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में 98 प्रतिशत फर्स्ट फ्रेम ब्राइटनेस रेशो होगी, जिससे आउटडोर में स्क्रीन की विजिबिलिटी में सुधार होगा। इसका डिस्प्ले आई प्रोटेक्शन की पेशकश करेगा और इसमें पांच प्रतिशत से कम हानिकारक ब्लू लाइट होगी। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि iQOO Neo 11 Ultra में 6.83 इंच फ्लैट LTPS डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में 9,100 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। iQOO Neo 11 Ultra में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »