6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Oppo A6i

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है

6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Oppo A6i

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है
  • Oppo A6i की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo ने Oppo A6i को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। इसमें 6.67 इंच LCD स्क्रीन दी गई है। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 45 W Super Flash Charge को सपोर्ट करती है। इसके साथ Oppo A6 GT को भी पेश किया गया है। 

Oppo A6i का प्राइस, उपलब्धता

इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। इसके 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 799 (लगभग 9,900 रुपये), 8 GB + 128 GB का CNY 999 (लगभग 12,400 रुपये) और 8 GB + 256 GB वेरिएंट का CNY 1,099 (लगभग 13,600 रुपये) का है। इसे व्हाइट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Oppo A6i के स्पेसिफिकेएशंस, फीचर्स

डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच HD+ (1,604 x 720 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह ColorOS 15 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। Oppo A6i की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, 3.5 mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Oppo A6i की 6,000 mAh की बैटरी 45 W Super Flash Charge को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का साइज  165.71 x 76.24 x 7.99 mm और भार लगभग 194 ग्राम का है। इसके साथ पेश किए गए Oppo A6 GT में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 3 है। इसमें 6.8 इंच की AMOLED स्क्रीन है। डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच 1.5K (1,280 x 2,800 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। यह Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 80 W Super Flash Charge के लिए सपोर्ट के साथ है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  4. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  5. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  6. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  7. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  8. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  9. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  10. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »