OnePlus Turbo Pro में 6.78 इंच डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 185 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 Pro दिया जा सकता है
यह एक सांकेतिक इमेज है
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus का नया स्मार्टफोन जल्द पेश किया जा सकता है। इसे OnePlus Turbo Pro या OnePlus Turbo 7 Pro के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 Pro का इस्तेमाल किया जा सकता है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि OnePlus की Turbo Pro सीरीज में जल्द एक स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 185 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। OnePlus Turbo Pro में Qualcomm का SM8845 Pro चिपसेट है। यह Snapdragon 8 Gen 5 Pro हो सकता है।
इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। OnePlus Turbo Pro में कम से कम 9,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इस टिप्सटर ने बताया है कि इस स्मार्टफोन के इंजीनियरिंग सैम्पल की 10,000 mAh तक की बैटरी के साथ टेस्टिंग की जा रही है। OnePlus Turbo Pro में एक्सेसरी के तौर पर एक्सटर्नल कूलिंग फैन दिया जा सकता है, जिसका इस्तेमाल एक कम्पैटिबल फोन केस के साथ किया जा सकेगा। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस हाल ही में चीन में पेश किए गए OnePlus 16 के समान हैं। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया गया है।
OnePlus की अपनी Turbo सीरीज को बढ़ाने की योजना है। इस वर्ष जनवरी में OnePlus Turbo 6 को चीन में पेश किया गया था। इसके बाद अप्रैल में इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को OnePlus Nord 6 के तौर पर लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। OnePlus Turbo 6 में FHD+ हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन की की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स केे लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग और 27 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी