Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार

मारूति सुजुकी के पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल e-Vitara ने एक्टिव सेफ्टी टेस्ट्स में मजबूत प्रदर्शन किया है। इसे ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग असेसमेंट में लेवल 5 दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV को सीटबेल्ट रिमाइंडर्स में भी लेवल 4 मिला है

Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार

इस इलेक्ट्रिक SUV में दो बैटरी पैक के विकल्प हैं

ख़ास बातें
  • भारत में बनी e-Vitara को प्रिवेंटिव सेफ्टी में A रैंक हासिल हुआ है
  • इस इलेक्ट्रिक SUV में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हैं
  • e-Vitara को तीन वेरिएंट्स - Alpha, Delta और Zeta में उपलब्ध कराया गया है
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरर मारूति सुजुकी की e-Vitara इलेक्ट्रिक SUV को जापान की सेफ्टी रेटिंग में 4-स्टार मिले हैं। भारत में बनी e-Vitara को प्रिवेंटिव सेफ्टी में A रैंक हासिल हुआ है। इस इलेक्ट्रिक SUV को कोलिजन सेफ्टी में B रैंक मिला है।  भारत NCAP टेस्ट में पिछले वर्ष e-Vitara को 5-स्टार रेटिंग दी गई थी। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जापान NCAP में इस इलेक्ट्रिक SUV के एक्सिडेंट से बचाव के सिस्टम्स, टकराव से बचाव और ऑटोमैटिक इमरजेंसी एक्सिडेंट रिपोर्टिंग में परफॉर्मेंस के आधार पर 4-स्टार दिए गए हैं। कोलिजन असेसमेंट के फ्रंटल इम्पैक्ट टेस्ट में e-Vitara को ड्राइवर प्रोटेक्शन में 5 में से 5 लेवल मिला है। हालांकि, इसे समान टेस्ट में रियर-सीट प्रोटेक्शन में लेवल 4 दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV को ऑफसेट फ्रंटल कोलिजन असेसमेंट में भी लेवल 4 दिया गया है। इसे सीटबेल्ट रिमाइंडर्स में भी लेवल 4 मिला है। 

मारूति सुजुकी के पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल e-Vitara ने एक्टिव सेफ्टी टेस्ट्स में मजबूत प्रदर्शन किया है। इसे ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग असेसमेंट में लेवल 5 दिया गया है। e Vitara के सभी वेरिएंट्स में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), साइड हेड प्रोटेक्शन सिस्टम, पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन सिस्टम और सीट बेल्ट रिमाइंडर दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV को तीन वेरिएंट्स - Alpha, Delta और Zeta में उपलब्ध कराया गया है। 

भारत में इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च की गई e Vitara में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हैं। इसका 49 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 144 bhp की अधिकतम पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है, जबकि 61 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 174 bhp की पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क दे सकता है। इसके 49 kWh के बैटरी पैक वाले वर्जन की रेंज लगभग 440 किलोमीटर और 61 kWh की लगभग 543 किलोमीटर की है। इसका मॉडर्न डिजाइन LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, Y शेप वाली LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और फ्रंट में फॉग लैम्प्स के साथ है। इसमें डुअल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डुअल-स्क्रीन वाला डैशबोर्ड है। भारत NCAP टेस्ट में e Vitara को  में 5-स्टार रेटिंग मिली थी। इस इलेक्ट्रिक SUV में लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और सात एयरबैग्स दिए गए हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  3. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  4. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  5. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  6. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  8. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  9. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  10. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »