• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार

10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार

HONOR ने चीन में HONOR WIN Tablet पेश कर दिया है जो कि 10,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है।

10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार

Photo Credit: HONOR

HONOR WIN Tablet में 8 इंच की 2.3K OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • HONOR WIN Tablet में 8 इंच की 2.3K OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • HONOR WIN Tablet में 13 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस कैमरा है।
  • HONOR WIN Tablet में 10,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

बड़ी बैटरी वाले टैबलेट आज के समय में ट्रेंड बन रहे हैं। अधिकतर कंपनियां अब टैबलेट में 10,000mAh या उससे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी प्रदान कर रही हैं जो कि बड़ी स्क्रीन वाले डिवाइस को लंबे समय तक चला सकती हैं। अब HONOR ने चीन में HONOR WIN Tablet पेश कर दिया है जो कि 10,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। यह टैबलेट Adreno 840 GPU के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर पर काम करता है। आइए  HONOR WIN Tablet  के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Latest and Breaking News on NDTV

HONOR WIN Tablet Price & Availability

HONOR WIN Tablet के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,499 yuan (लगभग ₹63,646) और 16GB+512GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,499 yuan (लगभग ₹77,792) है। यह टैबलेट फिलहाल ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और बिक्री चीनी बाजार में 31 अक्टूबर से शुरू होगी। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस टैबलेट को चीन के बाहर भारत या ग्लोबल स्तर पर लॉन्च करने की कोई घोषणा नहीं की है।

Latest and Breaking News on NDTV

HONOR WIN Tablet Features & Specifications

HONOR WIN Tablet में 8 इंच की 2.3K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2304x1440 पिक्सल, 240Hz-60Hz रिफ्रेश रेट, 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 4440Hz अल्ट्रा हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग है। इस टैबलेट को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ Adreno 840 GPU से लैस किया गया है। इस टैबलेट में 12GB/16GB LPDDR5X RAM और 256GB/512GB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड MagicOS 11 पर चलता है।

WIN टैबलेट के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 10,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस टैबलेट की लंबाई 189.34 मिमी, चौड़ाई 121.48 मिमी, मोटाई 6.1 मिमी और वजन 315 ग्राम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  3. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  4. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  5. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  6. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  8. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  9. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  10. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »