दिवाली के मौके पर भारत में Amazon Great Indian Festival Sale Reloaded 2026 चल रही है, जिसमें Tecno Pop X 5G पर डिस्काउंट मिल रहा है।
Photo Credit: Tecno
Tecno Pop X 5G में 6.78 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
दिवाली के मौके पर भारत में Amazon Great Indian Festival Sale Reloaded 2026 चल रही है। सेल में स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर शामिल है। Tecno का किफायती स्मार्टफोन Tecno Pop X 5G सेल के दौरान भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। 15,000 से कम बजट में उपलब्ध होने वाले इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस किया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Tecno Pop X 5G (6GB/128GB) अमेजन पर ₹15,499 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1250 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 14,249 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर अतिरिक्त बचत भी हो सकती है।
Tecno Pop X 5G में 6.78 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1576 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 560 निट्स ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 6nm प्रोसेसर है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 के साथ आता है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप के मामले में Pop X 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन की लंबाई 167.9 मिमी, चौड़ाई 79.3 मिमी, मोटाई 8.18 मिमी और वजन 210 ग्राम है। इस फोन की बॉडी मिलिट्री ग्रेड MIL-STD 810H सर्टिफाइड है। इसके अलावा धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 PRO रेटिंग आती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक