iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!

iQOO 16R में GSM, WCDMA, 4G LTE, और 5G NR आदि का कनेक्टिविटी सपोर्ट पता चला है।

iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!

Photo Credit: iQOO

iQOO 16 के बाद अब जल्द ही कंपनी iQOO 16R को मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

ख़ास बातें
  • iQOO 16R का मॉडल नम्बर I2606 बताया गया है।
  • फोन के अंदर 10,000mAh कैपिसिटी की विशाल बैटरी देखने को मिल सकती है।
  • इससे पहले भारत में कंपनी iQOO 15R को लॉन्च कर चुकी है।
विज्ञापन

iQOO 16 के बाद अब सबकी निगाहें iQOO 16R पर टिक गई हैं। कंपनी फ्लैगशिप फोन का एक टोन-डाउन वर्जन भी लेकर आती है जिसमें फ्लैगशिप लेवल के ही स्पेसिफिकेशंस कुछ किफायती दाम में मिल जाते हैं। iQOO 16R के लॉन्च से पहले फोन के बारे में लीक्स आने शुरू हो गए हैं। iQOO 16 को कंपनी ने सितंबर के अंत में मार्केट में लॉन्च किया था। iQOO 16 का भारत में लॉन्च अभी बाकी है। लेकिन उससे पहले iQOO 16R को लेकर जानकारी सामने आने लगी है। फोन हाल ही में एक डेटाबेस में दिखा है जिसमें इसके बारे में अहम जानकारी मिलती है। 

iQOO 16R के लॉन्च से पहले फोन को एक महत्वपूर्ण डेटाबेस में देखा गया है। फोन को कथित तौर पर इंडोनेशिया (via) का सर्टिफिकेशन मिला है। यह इंडोनेशिया के TKDN डेटाबेस में नजर आया है। इससे पता चलता है कि फोन के ग्लोबल मार्केट में लॉन्च की तैयारी चल रही है। हालांकि iQOO 16 का ग्लोबल लॉन्च होना अभी बाकी है। iQOO 16R का मॉडल नम्बर I2606 बताया गया है। iQOO 16R के स्पेसिफिकेशंस भी लीक में सुझाए गए हैं। 

iQOO 16R में GSM, WCDMA, 4G LTE, और 5G NR आदि का कनेक्टिविटी सपोर्ट पता चला है। लिस्टिंग यह भी पता चलता है कि फोन GSM 900/1800MHz और WCDMA 900/2100MHz फ्रिक्वेंसी सपोर्ट करता है। टिप्स्टर Anvin ने X पर इसके मुख्य स्पेसिफिकेशंस सुझाए हैं। फोन में 6.59 इंच का डिस्प्ले देखने को मिलेगा। इसमें हाई रिफ्रेश रेट मिल सकता है। फोन में क्वालकॉम का दमदार चिपसेट होगा जिसे टिप्स्टर ने Snapdragon 8 Gen 6 कहा है। फोन का बड़ा फीचर  इसकी बैटरी हो सकती है। 

iQOO 16R फोन के अंदर 10,000mAh कैपिसिटी की विशाल बैटरी देखने को मिल सकती है। फोन में गेमिंग के लिए भी खास इंतजाम होंगे जिसमें इसके अंदर कूलिंग फैन भी शामिल हो सकता है। iQOO ने भारत में इसके लॉन्च को लेकर अभी कोई संकेत नहीं दिया है। हालांकि पुराने ट्रेंड को देखें तो यह फोन भारत में भी लॉन्च होगा। इससे पहले भारत में कंपनी iQOO 15R को लॉन्च कर चुकी है। संभावना है कि iQOO 16R भी इंडियन मार्केट में आएगा। बहरहाल, iQOO 16R का लेटेस्ट अपडेट बताता है कि जल्द ही फोन मार्केट में दस्तक देने वाला है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  2. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  3. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  6. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  8. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  9. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  10. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »