सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने आज इंस्टाग्राम पर एंट्री की है।

सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज

Photo Credit: Instagram/Sonia Gandhi

Belonging: A Journey of Love की पहली झलक

ख़ास बातें
  • कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया।
  • पहली पोस्ट में Belonging: A Journey of Love किताब के बारे में जानकारी दी।
  • वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने आज इंस्टाग्राम पर एक्टिव हो गई हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने आज इंस्टाग्राम पर एंट्री की है, उन्होंने अपना अकाउंट बनाया और पहला वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने पहला वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने एक किताब Belonging: A Journey of Love के बारे में जानकारी दी जो कि नवंबर में रिलीज होने वाली है। पोस्ट के साथ कैप्शन में उन्होंने सभी को नमस्कार किया और किताब की जानकारी साझा करने की खुशी जताई। पहली वीडियो पर खबर लिखे जाने तक 1.5 मिलिनय व्यूज आ चुके हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

खबर लिखे जाने तक इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी के करीबन 29 हजार फॉलोअर्स हो गए हैं। हालांकि, उनके दोनों बच्चे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पहले से ही इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं। राहुल गांधी के इंस्टाग्राम पर 16.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा के 2.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर एक्टिव होने के बाद अपना पहली वीडियो पोस्ट किया। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि सभी को नमस्कार, आज आप सभी के साथ इस पल साझा करते हुए मैं दिल से आभारी हूं। यह है बिलॉगिंग: ए जर्नी ऑफ लव की पहली झलक।

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि यह प्रेम, कर्तव्य, दर्द और अपनेपन की तलाश की कहानी है। मुझे इसे आपके साथ साझा करने का बेसब्री से इंतजार है। यह किताब सोनिया गांधी के जीवन का सफर जाहिर करती है। इसमें इटली में उनका बचपन, प्रेम कहानी, उनका भारत आना, यहां बसना, उनके जीवन ही निजी हानि और इस देश में अपना जगह बनाने तक की कहानी है।

सोनिया गांधी ने सबसे ज्यादा लंबे समय तक क्रांगेस का अध्यक्ष रहने का रिकॉर्ड भी बनाया है। इस किताब में इटली में बिताए बचपन, कैंम्ब्रिज में देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ रिश्ता, भारत में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पति राजीव गांधी की हत्या जैसी घटनाओं को भी याद किया गया है। अपनी पहली वीडियो में सोनिया गांधी ने Lots of Pictures, Priyanka के शुरुआत की। इस वीडियो में उनके साथ उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी नजर आईं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Sonia Gandhi, Sonia Gandhi on Instagram, Instagram, Congress
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  2. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  3. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  4. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  5. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  6. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  7. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  9. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
  10. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »