OnePlus Open फोल्डेबल में होगा गैपलेस डिजाइन, 19 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च

इस स्मार्टफोन के डिजाइन का खुलासा यूट्यूबर Lewis Hilsenteger ने किया है। इससे जुड़े वीडियो में OnePlus के को-फाउंडर, Pete Lau से भी इसके बारे में जानकारी ली गई है

OnePlus Open फोल्डेबल में होगा गैपलेस डिजाइन, 19 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च

कंपनी का दावा है कि उसके पास फोल्डेबल टेक्नोलॉजी से जुड़े लगभग 600 पेटेंट हैं

ख़ास बातें
  • इसमें मेटल का फ्रेम है और डिस्प्ले ग्लास इस फ्रेम के कोने तक जाता है
  • OnePlus Open को पहले चीन में पेश किया जा सकता है
  • इसका प्राइस 1,20,000 रुपये से कम होने की संभावना है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। इससे फोल्डेबल स्मार्टफोन के सेगमेंट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली दक्षिण कोरिया की Samsung को टक्कर मिलेगी। OnePlus यह स्मार्टफोन 19 अक्टूबर को लॉन्च कर सकती है। इसे OnePlus Open कहा जा रहा है। 

इस स्मार्टफोन के डिजाइन का खुलासा यूट्यूबर Lewis Hilsenteger ने किया है। इससे जुड़े वीडियो में OnePlus के को-फाउंडर, Pete Lau से भी इसके बारे में जानकारी ली गई है। Pete ने बताया कि OnePlus Open में OnePlus और Oppo की टेक्नोलॉजी की विशेषताओं को शामिल किया गया है। इस वीडियो में OnePlus Open का डिजाइन कंपनी के अन्य स्मार्टफोन्स की तुलना में काफी अलग दिख रहा है। इसमें मेटल का फ्रेम है और फ्रंट में डिस्प्ले ग्लास इस फ्रेम के कोने तक जाता है। इसके फ्रंट और रियर का फ्लैट डिजाइन इसे एक मॉडर्न लुक देता है। 

OnePlus का दावा है कि उसके पास फोल्डेबल टेक्नोलॉजी से जुड़े लगभग 600 पेटेंट हैं। Pete ने बताया कि इसमें गैपलेस डिजाइन दिया गया है जिसकी शुरुआत Oppo Find N से हुई थी। कंपनी ने Oppo Find N की तुलना में इसके हाइंज में सुधार किया है और इसे हल्का लेकिन अधिक मजबूत बनाया है। इसके साथ ही इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में एक अलग दिखने वाला अलर्ट स्लाइडर दिया गया है, जो कंपनी के प्रीमियम स्मार्टफोन्स में पहले से उपलब्ध है। 

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ और 16GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलने की संभावना है। OnePlus ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में आयोजित टेकक्रंच डिसरप्ट इवेंट के दौरान बताया था कि उसका पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि नया फोन कॉम्पैक्ट फोल्डेबल फॉर्म फैक्टर में सभी फ्लैगशिप फीचर्स से लैस फोन बनने के लिए तैयार है। OnePlus Open को  पहले चीन में पेश किया जा सकता है और फिर यह भारत और अमेरिका सहित ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकता है। इसका प्राइस 1,20,000 रुपये से कम होने की संभावना है। इस स्मार्टफोन में 7.8 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले और 6.3 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री बढ़ी है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शेल्डन पिंटो

शेल्डन पिंटो मुंबई में रहते हैं और इन्हें स्मार्टफोन और ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »