पुराना फोन लाइये, नए वनप्लस स्मार्टफोन पर 16,000 रुपये तक की छूट पाइये

पुराना फोन लाइये, नए वनप्लस स्मार्टफोन पर 16,000 रुपये तक की छूट पाइये
विज्ञापन
चीनी टेक स्टार्टअप वनप्लस ने एक्सचेंज स्कीम ऑफर की शुरुआत की है। इस स्कीम के तहत ग्राहक अपने पुराने फोन के बदले में नए स्मार्टफोन पर 16,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। इस एक्सचेंज ऑफर के तहत वनप्लस वन, वनप्लस 2 और वनप्लस एक्स समार्टफोन खरीदे जा सकते हैं। वनप्लस ने इस ऑफर के लिए रीग्लोब और अमेज़न के साथ साझेदारी की है।

इस ऑफर को पाने के लिए आपको सबसे पहले ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़न से एक वनप्लस स्मार्टफोन ऑर्डर कर उसकी ऑर्डर आईडी नोट करनी होगी। इसके बाद मोबाइल खरीदने वाले पेज पर ही 'मोबाइल बायबैक' पर क्लिक करने के बाद 'आई एग्री' (मैं सहमत हूं) पर क्लिक कर आप ऑटोमेटिकली रीग्लोब वेबसाइट पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।

रीग्लोब की वेबसाइट पर आप आपको अमेज़न ऑर्डर आईडी के साथ अपने पुराने स्मार्टफोन की जानकारी देनी होगी। इस पूरी प्रक्रिया के बाद आपको अपने ऑर्डर किए गए नए वनप्लस स्मार्टफोन की असल कीमत पता लग जाएगी। इसके बाद आपको अपनी संपर्क जानकारी देनी होगी ताकि रीग्लोब आपसे आपका पुराना स्मार्टफोन ले सके। फोन के पिकअप के समय ही रीग्लोब से आपको कैश बैक भी मिल जाएगा। इससे पहले भी वनप्लस एक्सचेंज ऑफर के लिए रीग्लोब के साथ साझेदारी कर चुकी है।

इस बीच, खबर है कि वनप्लस अपने अगले स्मार्टफोन वनप्लस 3 पर काम कर रही है। वनप्लस के सह-संस्थापक कार्ल पेई के मुताबिक, इस साल की दूसरी तिमाही में वनप्लस 3 को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, पेई ने आने वाले स्मार्टफोन के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी। उन्होंने कंपनी के पहले हैंडसेट वनप्लस वन की तरह नए स्मार्टफोन के 'कैपेसिटिव' यूजर होने की बात कही। उन्होंने आगे बताया, वनप्लस 3 का डिजाइन पूरी तरह से नया होगा इसलिए यूजर इसके किसी भी तरह से वनप्लस 2 की तरह होने की उम्मीद ना करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Android, India, Mobiles, OnePlus, OnePlus 2, OnePlus One, OnePlus X, ReGlobe
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  2. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  3. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  5. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  6. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  7. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  8. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  9. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  10. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »