वनप्लस के सभी स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर के साथ उपलब्ध

वनप्लस के सभी स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर के साथ उपलब्ध
विज्ञापन
वनप्लस ने सोमवार को अपने वनप्लस वन, वनप्लस 2 और वनप्लस एक्स स्मार्टफोन के लिए एक्सचेंज/ बाईबैक ऑफर की घोषणा की। चीन की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने इस ऑफर के लिए रीग्लोब के साथ समझौता किया है। अगर एक्सचेंज में दिए गए हैंडसेट की अनुमानित कीमत 5,000 रुपये से ज्यादा है तो कंपनी वनप्लस 2 और वनप्लस एक्स के साथ बी2एक्स और बी2एक्स ऑन-गार्ड प्लस सर्विस मुफ्त मुहैया कराएगी। यह ऑफर 31 दिसंबर तक चलेगा।

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, एक्सचेंज स्कीम दो किस्म के होंगे- पहले खरीदो, फिर बेचो और पहले बेचो, फिर खरीदो। दोनों ही विकल्प में यूज़र को सबसे पहले रीग्लोब के एक खास पेज पर जाकर अपने पुराने स्मार्टफोन की कीमत को जानना होगा या वनप्लस के पेज पर रजिस्टर करके भी ऐसा किया जा सकता है। ध्यान रहे कि चुनिंदा कंपनियों के स्मार्टफोन को ही एक्सचेंज के लिए मान्यता मिली है।

पहले खरीदो, फिर बेचो स्कीम के तहत रीग्लोब वनप्लस के स्मार्टफोन का इनवाइट कोड शेयर करेगा। इसके बाद यूज़र को अपने पुराने हैंडसेट के लिए भविष्य में पिक-अप की तारीख तय करनी होगी। इसके बाद वेबसाइट द्वारा पुराने डिवाइस की बिक्री को मंजूरी दी जाएगी। इसके साथ ही यूज़र को वनप्लस के इनवाइट को एक्टिव किए जाने की पुष्टि की जाएगी। इसके बाद यूज़र को पेज लिंक भेजा जाएगा जहां पर वह मुफ्त इंश्योरेंस और अमेज़न गिफ्ट कूपन हासिल कर सकता है जो पुराने डिवाइस की कीमत के बराबर का होगा।

पहले बेचो, फिर खरीदो विकल्प के तहत यूज़र अपने हैंडसेट को पहले रीग्लोब पर बेच सकते हैं। ट्रांजेक्शन पूरा हो जाने के बाद यूज़र को अपनी पसंद के वनप्लस स्मार्टफोन का इनवाइट मिलेगा और साथ में पुराने डिवाइस की कीमत के बराबर का अमेज़न गिफ्ट कूपन भी। कस्टमर अमेज़न गिफ्ट कूपन की जगह नगद भी ले सकते हैं। हालांकि, उन्हें मुफ्त इंश्योरेंस या एक्सटेंडेड वारंटी नहीं मिलेगी।

वनप्लस वन भी इस एक्सचेंज ऑफर का हिस्सा है। हालांकि, इसके साथ यूज़र को मुफ्त इंश्योरेंस, एक्सटेंडेड वारंटी और इनवाइट नहीं दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »