इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को तीन कलर्स - Radiant White, Tempered और Midnight Black और OnePlus Ace 7 Pro को Radiant White, Windbreaker और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा
Photo Credit: OnePlus
इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन 29 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus की नई सीरीज को इस सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Ace 7 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा OnePlus Ace 7 Pro शामिल होगा। इन स्मार्टफोन्स में BOE डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें चुनिंदा गेम्स के लिए 185 Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलेगा।
OnePlus ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि OnePlus Ace 7 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम के लिए सपोर्ट के साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। इसके साथ ही कंपनी ने इस स्मार्टफोन से लिए गए वाइड और जूम्ड-इन शॉट्स के कैमरा सैम्प्ल भी दिखाए हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज में OnePlus की ओर से डिवेलप किया गया Esports Tri-Core चिप सिस्टम भी दिया जाएगा। इससे इन स्मार्टफोन्स का परफॉर्मेंस बेहतर होने का दावा किया गया है।
OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro में स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा आइलैंड दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा यूनिट में तीन कैमरा और LED फ्लैश है। हाल ही में OnePlus की चीन में यूनिट के प्रेसिडेंट, Li Jie ने बताया था कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज में दो अलग एयरफ्लो चैनल्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इनमें से एक चिपसेट को हीट से बचाने और दूसरा रियर पैनल में डायरेक्ट कूल एयर के लिए होगा। OnePlus का दावा है कि स्मार्टफोन इंडस्ट्री में इस डिजाइन का पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा है। इस डिजाइन में यह भी ध्यान रखा गया है कि गेमिंग के दौरान यूजर्स अपने फोन को कैसे पकड़ते हैं। OnePlus Ace 7 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 V और OnePlus Ace 7 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जाएगा।
इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन 29 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को तीन कलर्स - Radiant White, Tempered और Midnight Black और OnePlus Ace 7 Pro को Radiant White, Windbreaker और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro की लिस्टिंग हुई है। OnePlus Ace 7 Pro को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,112 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,451 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999