OnePlus 8T समेत पांच OnePlus फोन को लेकर मिली अहम जानकारी

टिप्सटर इवान ब्लास ने कंपनी की वेबसाइट पर अघोषित वनप्लस फोन के पांच गाइड देखे। ये गाइड तब से हटा दिए गए हैं, लेकिन ये संकेत देते हैं कि वनप्लस भविष्य में इन फोन को लॉन्च करेगी।

OnePlus 8T समेत पांच OnePlus फोन को लेकर मिली अहम जानकारी

OnePlus 8T सीरीज़ जल्द ही लॉन्च हो सकती है

ख़ास बातें
  • OnePlus 8 और OnePlus 8T Pro को कंपनी की वेबसाइट में देखे जाने का दावा
  • OnePlus Nord 100 और Nord 105g नाम के दो अन्य स्मार्टफोन भी दिखाई दिए
  • मॉडल नंबर SS9805 के साथ एक पांचवा वनप्लस फोन भी विकास के अधीन
विज्ञापन
OnePlus 8T और OnePlus 8T Pro के गाइड हाल ही में गलती से कंपनी की वेबसाइट पर कथित तौर पर लाइव हो गए थे। यह लीक इस साल 'प्रो' मॉडल को लॉन्च न करने की पिछली लीक के विपरीत है। वनप्लस वेबसाइट पर दो नए OnePlus Nord मॉडल भी थे और इन्हें कथित तौर पर OnePlus Nord 100 और OnePlus Nord 105g नाम दिया गया था। मॉडल नंबर SS9805 के साथ एक और फोन गाइड भी थोड़ी अवधि के लिए वनप्लस साइट पर देखा गया था, हालांकि इस मॉडल के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। OnePlus 8T सीरीज़ को इस महीने के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में लॉन्च करने की अफवाह है।

टिप्सटर इवान ब्लास ने कंपनी की वेबसाइट पर अघोषित वनप्लस फोन के पांच गाइड देखे। ये गाइड तब से हटा दिए गए हैं, लेकिन ये संकेत देते हैं कि वनप्लस भविष्य में इन फोन को लॉन्च करेगी। इनमें OnePlus 8T, OnePlus 8T Pro, OnePlus Nord 100, OnePlus Nord 105g और मॉडल नंबर SS9805 वाला फोन शामिल है। ये लिस्टिंग वनप्लस 8टी प्रो को लेकर आइ पिछली रिपोर्ट का खंडन करती है, जिसमें बोला गया था कि इस साल कंपनी अपनी टी-सीरीज़ में केवल वनप्लस 8टी को लेकर आएगी और 8टी प्रो को छोड़ देगी।

वनप्लस दो नए वनप्लस नॉर्ड मॉडल - OnePlus Nord 100 और OnePlus Nord 105G पर भी काम कर रही है। Blass आगे साझा करता है कि ये दोनों नॉर्ड मॉडल OnePlus Nord की तुलना में कहीं अधिक किफायती होंगे, जो कुछ महीने पहले लॉन्च किए गया था। ब्लास के सूत्रों का सुझाव है कि दोनों फोनों के सबसे महंगे 5जी मॉडल की कीमत लगभग 300 यूरो (लगभग 26,200 रुपये) होगी। वनप्लस साइट पर कोडनेम SS9805 के साथ एक और पांचवा फोन देखा गया है। इस बारे में थोड़ी स्पष्टता नहीं है कि यह किस फोन के लिए हो सकता है। इन सभी गाइडों को अब हटा दिया गया है और अब पेज 'error 404' दिखाता है।

कंपनी OnePlus Watch नाम की एक स्मार्टवॉच पर भी काम कर रही है। यह सर्कुलर डायल के साथ आ सकती है और इस साल लॉन्च हो सकती है। वनप्लस के फोन कोडनेम क्लोवर, बिली और लेमोनेड के साथ भी देखे जा चुके हैं और हो सकता है कि ये मॉडल ही अब नई रिपोर्ट में बताए फोन हो।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 8T, OnePlus 8T Pro, onePlus Nord 100, OnePlus Nord 105g
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »